फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US health secretary says coronavirus vaccine AstraZeneca trial in United States remains on hold

अमेरिका में अभी भी रुका हुआ है एस्ट्रजेनेका की कोरोना वायरस वैक्सीन का ट्रायल

Wed, 23 Sep 2020 11:06 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: देव कश्यप Updated Wed, 23 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
US health secretary says coronavirus vaccine AstraZeneca trial in United States remains on hold
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

वैश्विक महामारी कोरोना पर नियंत्रण के लिए बनाई जा रही वैक्सीन की रेस में सबसे आगे चल रही ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्रजेनेका (AstraZeneca) की एजेडडी-1222 के ट्रायल अमेरिका में अभी भी रुके हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के स्वास्थ्य और मानव सेवा सचिव एलेक्स अजार ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी है।

विज्ञापन


अजार ने कहा कि अमेरिका के फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने एक मरीज में हुए साइड इफेक्ट्स की जांच के लिए ग्लोबल ट्रायल को रोक दिया है। अजार ने बताया है कि अमेरिका के बाहर ट्रायल शुरू हो चुके हैं, लेकिन जांच अभी जारी है। उन्होंने कहा कि इससे सुरक्षा के प्रति गंभीरता पता चलती है।
विज्ञापन



इससे पहले एस्ट्रजेनेका ने ब्रिटेन में हरी झंडी मिलने के बाद वैक्सीन के नैदानिक परीक्षणों (क्लीनिकल ट्रायल) को फिर से शुरू किया है। कंपनी बताया था कि दवाओं और हेल्थकेयर उत्पाद नियामक एजेंसी (Medicines and Healthcare products Regulatory Agency) के परीक्षण को सुरक्षित बताए जाने के बाद एस्ट्रजेनेका-ऑक्सफर्ड ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस की वैक्सीन के परीक्षण को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में मिली हरी झंडी
भारत में भी ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआई) डॉ. वीजी सोमानी ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को ऑक्सफर्ड के कोविड-19 वैक्सीन के दोबारा ट्रायल शुरू करने को हरी झंडी दे दी। हालांकि डीसीजीआई ने इसके लिए जांच के दौरान अतिरिक्त ध्यान देने समेत कई दूसरी शर्तें रखी हैं। बता दें कि भारतीय सीरम संस्थान (SII) पूरी तरह से ऑक्सफोर्ड और एस्ट्रजेनेका द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के लिए तैयार हो गया है। इस तरह के ट्रायल को अगले हफ्ते से शुरू किया जाएगा। वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल पुणे के ससून अस्पताल में होगा। सरकार संचालित ससून अस्पताल के डीन डॉक्टर मुरलीधर तांबे ने 20 सितंबर को यह जानकारी दी थी। मुरलीधर तांबे ने कहा था कि 'अगले सप्ताह 'कोविशील्ड' (ऑक्सफोर्ड और एस्ट्रेजनेका द्वारा विकसित टीके का नाम) टीके के तीसरे चरण का परीक्षण ससून अस्पताल में शुरू होगा। इसके सोमवार से शुरू होने की संभावना है। तीसरे चरण के ट्रायल में लगभग 150 से 200 लोगों को यह टीका लगाया जाएगा। इसके लिए पहले ही कुछ स्वयंसेवक आगे आए हैं।'


इस वजह से रुका था ट्रायल
वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के दौरान एक वॉलंटियर में ट्रांसवर्स मायलाइटिस की स्थिति पैदा हो गई थी। इसमें रीढ़ की हड्डी में सूजन हो जाती है जो इन्फेक्शन की वजह से हो सकती है। हालांकि, एस्ट्रजेनेका के सीईओ पास्कल सॉरियट ने वैक्सीन के जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद जताई थी। उनका कहना है कि यह वैक्सीन इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत तक आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed