{"_id":"64dc3f9ac93a5ebbec0d30a7","slug":"us-hawaii-maui-wildfires-president-joe-biden-forgets-name-calls-it-big-island-news-and-updates-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: जहां जंगल की आग ने ले ली 99 लोगों की जान, उस जगह का नाम ही भूल गए बाइडन, बुलाने लगे 'वह बड़ा द्वीप'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: जहां जंगल की आग ने ले ली 99 लोगों की जान, उस जगह का नाम ही भूल गए बाइडन, बुलाने लगे 'वह बड़ा द्वीप'
Wed, 16 Aug 2023 08:59 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 16 Aug 2023 08:59 AM IST
सार
हवाई स्थित माउई के जंगलों में पिछले हफ्ते से ही भीषण आग लगी है। इस आग को अमेरिका के 100 वर्षों के इतिहास में सबसे भीषण आग करार दिया गया है, जिसकी चपेट में आकर 99 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हवाई के जंगलों में लगी आग पर दिया बयान।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्रकारों के सवालों और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई बार गोलमोल या भटके हुए जवाब देने की वजह से विपक्ष के निशाने पर रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है अमेरिकी राज्य हवाई के माउई स्थित जंगलों में लगी आग, जहां अब तक 99 लोगों की जान जा चुकी है। इस आग को लेकर कोई बयान न देने और घटना के दौरान ही छुट्टी मनाने की खबरों के बीच पहले ही चौतरफा घिरे बाइडन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में माउई का नाम भूल जाने की वजह से फिर निशाने पर हैं।
क्यों लोगों के निशाने पर हैं जो बाइडन?
दरअसल, हवाई स्थित माउई के जंगलों में पिछले हफ्ते से ही भीषण आग लगी है। इस आग को अमेरिका के 100 वर्षों के इतिहास में सबसे भीषण आग करार दिया गया है, जिसकी चपेट में आकर 99 लोगों की जान जा चुकी है। इसे लेकर राष्ट्रपति बाइडन का यह पहला बयान था। इससे पहले रविवार को ही बाइडन को बीच पर छुट्टी मनाते देखा गया था। एक मौके पर जब हवाई की आग को लेकर पत्रकारों ने बाइडन से सवाल पूछा तो उन्होंने 'नो कमेंट' कहकर इसे टाल दिया। इसके बाद से ही वे देशभर में लोगों के निशाने पर आ गए थे।
अब किस बात पर घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति?
विस्कॉन्सिन के मिलवाउकी में अपनी सरकार के आर्थिक एजेंडे पर बोलने के बाद बाइडन ने अतिरिक्त समय निकालकर हवाई की आग के बारे में बात की। हालांकि, इस दौरान वह कई मौकों पर आग की चपेट में आए माउई का नाम ही भूल गए। बाइडन ने कहा, "सेना के हेलीकॉप्टर उस 'बड़े द्वीप' पर आग बुझाने की कोशिशों में जुटे हैं, क्योंकि 'बड़े द्वीप' पर अभी भी आग भड़क रही है।" गौरतलब है कि हवाई को 'बड़ा द्वीप' भी बुलाया जाता है। हालांकि, बाइडन ने इस दौरान माउई का जिक्र तक नहीं किया और सिर्फ हवाई राज्य बोलते रहे।
विज्ञापन
बाइडन ने कहा कि मैं और मेरी पत्नी जिल जितनी जल्दी हो सकेगा हवाई के दौरे पर जाएंगे। इसके लिए हम राज्य के गवर्नर से बात कर रहे हैं। लेकिन मैं किसी आपदा को खत्म करने के रास्ते में नहीं आना चाहता। मैं सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि उन्हें आपदा से निपटने के लिए वह सब मिले, जिसकी उन्हें जरूरत है। अपने भाषण के दौरान बाइडन ने हवाई दौरे की कोई तय तारीख नहीं बताई।