फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us gunfire, one killed and several injured after downtown Renton shooting in Washington

US Gunfire: एक बार फिर अमेरिका में चलीं गोलियां, वाशिंगटन के रेंटन शहर में गोलीबारी में एक की मौत, कई घायल

Sun, 24 Jul 2022 01:39 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 24 Jul 2022 01:39 AM IST
सार

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि शूटिंग एक बड़ी सभा के बाहर विवाद से हुई थी, जिसके कारण संभवतः एक से अधिक लोगों ने गोलियां चलाईं।

विज्ञापन
us gunfire, one killed and several injured after downtown Renton shooting in Washington
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

अमेरिका में गोलीबारी में लोगों की जान लेने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अबकी बार वाशिंगटन का रेंटन शहर गोली की आवाजों से गूंज उठा। स्थानीय पुलिस ने बताया कि  रेंटन शहर के सिएटल इलाके में शनिवार को गोलीबारी की गंभीर घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


एक से अधिक लोगों ने चलाईं गोलियां
रेंटन पुलिस प्रवक्ता सैंड्रा हैवलिक ने कहा कि स्थानीय समयानुसार रात एक बजे से पहले रेंटन शहर में गोलीबारी हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आपातकालीन कर्मियों ने घटनास्थल पर ही अन्य लोगों का इलाज किया। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि शूटिंग एक बड़ी सभा के बाहर विवाद से हुई थी, जिसके कारण संभवतः एक से अधिक लोगों ने गोलियां चलाईं।
विज्ञापन


अमेरिका में 302 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं
गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, इस साल पूरे अमेरिका में 302 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। रेंटन लगभग 106, 000 लोगों का शहर है, जो सिएटल शहर के दक्षिण-पूर्व में है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब अमेरिका बंदूक से जुड़ा कानून लाने के बारे में सोच रहा है। साथ राष्ट्रपति बाइडन भी कई बार कानून के बारे में जिक्र कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका में बंदूक हिंसा की बढ़ती घटनाओं के साथ, राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा था कि बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए अमेरिका को हथियारों पर प्रतिबंध लगाने या उन्हें खरीदने के लिए उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने की आवश्यकता है।


स्वतंत्रता दिवस पर चली थीं गोलियां
स्वतंत्रता दिवस पर फ्रीडम मार्च के दौरान शिकागो में फायरिंग हुई थी। फ्रीडम परेड निकलते वक्त अचानक गोलियां चलने लगीं। परेड में फायरिंग के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना में छह लोगों की मौत और 24 घायल हो गए थे। हमलावर ने छत से गोलियां बरसाई थीं। हमलावर की पहचान 22 वर्षीय रॉबर्ट बॉबी ई क्रीमो के रूप में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed