फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US gave 1.5 million doses of Johnson & Johnson vaccine to Nepal

कोरोना वैक्सीन: अमेरिका ने नेपाल को दी जॉनसन एंड जॉनसन टीके की 15 लाख खुराकें 

Tue, 13 Jul 2021 07:19 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काठमांडो
एजेंसी, काठमांडो Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 13 Jul 2021 07:19 AM IST
सार

  • नेपाल में कोरोना टीकों की गंभीर कमी के चलते अमेरिका ने मदद का हाथ बढाया है। अमेरिका ने कोवाक्स योजना के जरिये नेपाल को 15,34,850 खुराक प्रदान की। अमेरिकी राजदूत रैंडी बेरी ने सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री कृष्ण गोपाल श्रेष्ठ को टीके सौंपे।

विज्ञापन
US gave 1.5 million doses of Johnson & Johnson vaccine to Nepal
Johnson and Johnson vaccine - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेपाल को सोमवार को अमेरिका से जॉनसन एंड जॉनसन टीके की 15 लाख से अधिक खुराक मिली। नेपाल को टीके की ये खुराकें उस समय मिली है जब देश इस समय टीकों की गंभीर कमी का सामना कर रहा है।

विज्ञापन


नेपाल में कोरोना टीकों की गंभीर कमी के चलते अमेरिका ने मदद का हाथ बढाया है। अमेरिका ने कोवाक्स योजना के जरिये नेपाल को 15,34,850 खुराक प्रदान की। अमेरिकी राजदूत रैंडी बेरी ने सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री कृष्ण गोपाल श्रेष्ठ को टीके सौंपे।
विज्ञापन


बेरी ने नेपाल को टीके सौंपने के बाद ट्वीट कर बताया कि आज हम नेपाल को कोवाक्स के माध्यम से पर्याप्त जेएनजे कोविड-19 टीके दे रहे हैं, जिससे 15 लाख लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया जा सके। मुझे गर्व है कि अमेरिका नेपाल को कोविड-19 सहायता देने वाला एकमात्र सबसे बड़ा देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी लोगों की ओर से इस उपहार का उद्देश्य जीवन बचाना है। प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने टीके प्रदान करने के लिए अमेरिकी सरकार का नेपाल सरकार और लोगों की ओर से आभार व्यक्त किया।

महाराष्ट्र को हर महीने तीन करोड़ टीकों की जरूरत : टोपे 
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राज्यों को प्रतिमाह कम से कम तीन करोड़ खुराकों की जरूरत है ताकि पात्र आबादी का जल्द से जल्द टीकाकरण हो सके।

टोपे ने कहा कि राज्य की प्रतिदिन 15 लाख लोगों के टीकाकरण की क्षमता है लेकिन टीकों की कमी के कारण अभी एक दिन में केवल दो या तीन लाख लोगों को ही टीका लग पा रहा है। टोपे ने बताया कि तीन दिन पहले, हमें टीके की सात लाख खुराक मिलीं। जो सोमवार को ही खप जाएंगी।


अब तक हमें टीके की 3.60 करोड़ से अधिक खुराक मिली हैं जिनमें से करीब 25 लाख खुराक की राज्य सरकार ने सीधी खरीद की है।आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक रविवार तक राज्य में टीके की कुल 3,65,25,990 खुराक की खपत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed