फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US former prez Donald Trump said God thought America needs a caretaker so he created me

US: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- भगवान ने सोचा अमेरिका को एक केयर टेकर की आवश्यकता, इसलिए उन्होंने मुझे पैदा किया

Wed, 17 Jan 2024 06:39 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 17 Jan 2024 06:39 AM IST
सार

आयोवा के नतीजों से ट्रंप के हौसले बुलंद हैं। इससे उन्हें अच्छी शुरुआत मिली है। आयोवा में ट्रंप के समर्थक -30 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी वोट देने आए। बहरहाल, उन्हें अभी लंबा रास्ता तय करना है।

विज्ञापन
US former prez Donald Trump said God thought America needs a caretaker so he created me
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दावा किया कि ईश्वर ने उन्हें अमेरिका का ध्यान रखने के लिए ही बनाया है। तीन मिनट के वीडियो में कहा गया है कि 14 जून, 1964 को भगवान ने सोचा कि अमेरिका को एक केयर टेकर की जरूरत होगी, इसी वजह उन्हें पैदा किया गया है। अमेरिका को एक मजबूत और साहसी इंसान की जरूरत है, जो भेड़ियों से न डरे। वीडियों में ट्रंप के बचपन की तस्वीरों के साथ ही उन्हें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलता दिखाया गया है।

विज्ञापन

आयोवा के नतीजों से ट्रंप के हौसले बुलंद हैं। इससे उन्हें अच्छी शुरुआत मिली है। आयोवा में ट्रंप के समर्थक -30 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी वोट देने आए। बहरहाल, उन्हें अभी लंबा रास्ता तय करना है। क्योंकि 50 राज्यों में से आयोवा केवल एक राज्य है, जो कुल मतदाताओं के करीब 1 फीसदी के बराबर है।

विज्ञापन

दो राज्यों में ट्रंप की दावेदारी पर प्रतिबंध लगा है, जिसके खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी है। इसके अलावा चार आपराधिक मामलों सहित ट्रंप पर 19 मुकदमे चल रहे हैं। ऐसे में उनकी राह आसान नहीं है। अगला मुकाबला बुधवार को न्यू हैंपशायर में होगा। यहां निक्की हेली से ट्रंप को कड़ी चुनौती मिल सकती है। हालांकि, दौड़ से बाहर हो चुके रामास्वामी का भी यहां प्रभाव है, जिन्होंने ट्रंप के समर्थन में रैली का एलान किया है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने की बाइडन से आजादी की अपील
आयोवा में जीत के बाद ट्रंप ने मतभेदों को भुलाकर अमेरिका को बाइडन के कब्जे से आजाद कराने की अपील की है। उन्होंने इसके लिए सभी रिपब्लिकन उम्मीदवारों को एकजुट होकर उनका समर्थन करने को कहा। रामास्वामी शुरुआत से ट्रंप के मेक अमेरिका ग्रेट अगेन अभियान के समर्थक रहे हैं। हालांकि, आयोवा चुनाव से ठीक पहले ट्रंप ने रामास्वामी को धोखेबाज बताते हुए कहा था कि रामास्वामी को वोट देने का मतलब विरोधियों को वोट देना है। रामास्वामी ने ट्रंप के बयानों पर खास प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed