फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US foreign secretary antony blinken hints not return for another term said wants time spend with children

US: विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दिए राजनीति से दूरी के संकेत, बोले- बच्चों के साथ वक्त बिताना चाहता हूं

Fri, 06 Sep 2024 11:16 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 06 Sep 2024 11:16 AM IST
सार

पिछले एक साल में एंटनी ब्लिंकन की व्यस्तता काफी बढ़ गई है। खासकर इस्राइल-हमास युद्ध के बाद से ब्लिंकन ने नौ बार पश्चिम एशिया का दौरा किया है। 

विज्ञापन
US foreign secretary antony blinken hints not return for another term said wants time spend with children
एंटनी ब्लिंकन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने संकेत दिए हैं कि वह राजनीति से दूरी बना सकते हैं। दरअसल उन्होंने कहा है कि वह अपने बच्चों के साथ समय बिताना चाहते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि एंटनी ब्लिंकन अगली सरकार में विदेश मंत्री का पद न संभालें। गौरतलब है कि पिछले एक साल में एंटनी ब्लिंकन की व्यस्तता काफी बढ़ गई है। खासकर इस्राइल-हमास युद्ध के बाद से ब्लिंकन ने नौ बार पश्चिम एशिया का दौरा किया है। 
विज्ञापन


हैती दौरे पर दिए राजनीति से दूरी के संकेत
ब्लिंकन हैती के दौरे पर हैं। बीते एक दशक में हैती दौरे पर आने वाले ब्लिकंन पहले अमेरिकी विदेश मंत्री हैं। वहां पत्रकारों से बात करते हुए ब्लिंकन ने कहा कि 'जहां तक मेरे भविष्य की बात है तो मैंने पिछला हफ्ता अपने बच्चों के साथ बिताया था और मैं भविष्य में उनके साथ और ज्यादा वक्त बिताना पसंद करूंगा।' एंटनी ब्लिंकन के दो बच्चे हैं। एंटनी ब्लिंकन को जो बाइडन का करीबी माना जाता है और जो बाइडन के सीनेटर रहने, उपराष्ट्रपति रहने और अब राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान भी ब्लिंकन के साथ काम कर रहे हैं। अब बाइडन अगला राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। ऐसे में ब्लिकंन भी राजनीति से दूरी बना सकते हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिका में किसी विदेश मंत्री का चुनाव के बाद भी पद पर बने रहना बहुत ही असामान्य बात है। आखिरी बार जॉर्ज शुल्ज ने लगातार दो कार्यकाल विदेश मंत्री का पद संभाला था। ऐसा कहा जाता है कि ब्लिंकन जितने बाइडन के करीबी हैं, उतने वे कमला हैरिस के करीबी नहीं हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ब्लिंकन अगली सरकार में विदेश मंत्री पद पर नहीं रहेंगे। अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से कमला हैरिस राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं, जबकि रिपब्लकिन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की रेस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed