US: ‘हमास के कब्जे से बंधकों की रिहाई हमारी प्राथमिकता’, अमेरिकी अधिकारी बोले- युद्ध में हम इस्राइल के साथ
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन मध्य-पूर्व के आठ देशों की यात्रा से आज सुबह वाशिंगटन लौट आए हैं। विदेश यात्रा के दौरान उन्होंने इस्राइली सरकार और फलस्तीनी अधिकारियों के साथ बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी विदेश मंत्री आठ देशों की यात्रा के बाद अमेरिका लौट आए हैं। इस्राइल-हमास के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद से अमेरिकी विदेश मंत्री मध्य पूर्व देशों की यात्रा पर गए थे। विदेश मंत्री के वापस अमेरिका लौटने की जानकारी विदेश प्रवक्ता ने दी।
अमेरिका के अटल समर्थन को किया जाहिर
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन मध्य-पूर्व के आठ देशों की यात्रा से आज सुबह वाशिंगटन लौट आए हैं। विदेश यात्रा के दौरान उन्होंने इस्राइली सरकार और फलस्तीनी अधिकारियों के साथ बात की। इसके अलावा उन्होंने बहरीन, मिस्र, जॉर्डन, सउदी अरब, संयुक्त अरब अमीरत और कतर के नेताओं से भी मुलाकात की। यात्रा के दौरान उन्होंने एक संदेश स्पष्ट दिया कि संयुक्त राज्य अमेरिका इस युद्ध में इस्राइल के साथ मजबूती से खड़ा है। अमेरिका का समर्थन अटल है।
निर्दोष फलस्तीनी नागरिकों का किया समर्थन
मिलर ने आगे कहा कि ब्लिकंन ने साफ किया कि अमेरिका उन फलस्तीनी नागरिकों का भी समर्थन करता है, जो हमास के आतंक से पीड़ित हैं। हमारा मानना है कि गाजा में नागरिकों को नुसकान से दूर रखना चाहिए। फलस्तीनी नागरिकों को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक तंत्र स्थापित करना महत्वपूर्ण है। हम हमास के खिलाफ इस्राइल की मदद करते रहेंगे। वहीं, बंधकों की रिहाई हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।
राफा सीमा पर भी रखी बात
गाजा को मानवीय सहायता के लिए राफा सीमा पार खोलने पर, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि एक दिन पहले राष्ट्रपति बाइडन ने मिस्र के राष्ट्रपति सिसी से बात की। उन्होंने मानवीय सहायता के लिए राफा को खोलने के लिए प्रतिबद्धता जताई। राफा बॉर्डर खुलने से हम उन अमेरिकीयों की भी मदद कर सकते हैं, जो अमेरिका वापस आना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि निर्दोष फलस्तीनी नागरिकों को सहायता मिलना चाहिए।
इसके अलाव, गुरुवार को पेंटागन के प्रेस सचिव ने पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि क्या हमास द्वारा किए गए हमले में ईरान जुड़ा हुआ है। इस दौरान जनरल पैट राइडन ने कहा कि हम इन हमलों की जांच कर रहे हैं। हम करीब से नजर रख रहे हैं।