{"_id":"62e24c56428bb25cff5207d7","slug":"us-firing-news-six-year-old-boy-shoots-younger-sister-sleeping-at-home-parents-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Firing News: छह साल के बच्चे ने घर में सो रही छोटी बहन को मारी गोली, मां-बाप गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Firing News: छह साल के बच्चे ने घर में सो रही छोटी बहन को मारी गोली, मां-बाप गिरफ्तार
Thu, 28 Jul 2022 02:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 28 Jul 2022 02:14 PM IST
सार
अमेरिका से अक्सर फायरिंग की खबरें आती रहती हैं, लेकिन ताजा घटना हृदय विदारक है। इंडियानापोलिस के उत्तर-पूर्व में स्थित मंसी शहर में मंगलवार को यह घटना घटी। लापरवाही बरतने के आरोप में बच्चे के मां-बाप को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के इंडियानापोलिस प्रांत के मंसी शहर से हैरान करने वाली खबर आई है। छह साल के अबोध बच्चे ने खेल समझ कर घर में सो रही अपनी पांच साल की बहन को सिर में गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अमेरिका से अक्सर फायरिंग की खबरें आती रहती हैं, लेकिन ताजा घटना हृदय विदारक है। इंडियानापोलिस के उत्तर-पूर्व में स्थित मंसी शहर में मंगलवार को यह घटना घटी। बच्चों के पिता जैकब ग्रेसन ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उनके छह साल के बेटे ने घर की आलमारी में रखी गोलियों से भरी बंदूक निकाली और खेल समझकर मेरी बेटी पर चला दी। गोली सिर में लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
मंसी की उप पुलिस प्रमुख मेलिसा क्रिसवेल के अनुसार 28 साल के जैकब ग्रेसन और उसकी 27 साल की पत्नी किंबर्ली ग्रेसन को लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मां सो रही थी, आवाज सुन चौंक पड़ी
उधर, बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसे अपने माता-पिता के बेडरूम में आलमारी की चाबी मिली थी। उसने आलमारी का ताला खोला और उसमें रखी बंदूक निकालकर छोटी बहन पर चला दी। घटना के वक्त मां सो रही थी। गोली की आवाज से उसकी नींद खुली तो उसके आंखों के सामने बेटी ने दम तोड़ दिया। घटना से वह स्तब्ध रह गई।
बच्चे को एक शूटिंग रेंज ले गए थे दंपती
बच्चों की मां किंबर्ली ग्रेसन ने पुलिस को बताया कि वह और उनके पति बेटे को बंदूक चलाने के तरीके सिखाने के लिए कुछ समय पूर्व एक शूटिंग रेंज में ले गए थे। माना जा रहा है कि अबोध शिशु ने वहां लोगों को गोली चलाते देखा और उसे खेल समझकर घर में गोली चलाकर बहन को ही मार डाला।
सात माह में 300 से ज्यादा फायरिंग की घटनाएं
अमेरिका गन कल्चर के चलते आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। इस साल सात माहों में अब तक 300 से ज्यादा ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। बढ़ती घटनाओं को देखते हुए 22 जून को अमेरिकी सांसदों ने गन सेफ्टी बिल को मंजूरी दी है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। 24 मई को टेक्सास में हुई गोलीबारी में 19 बच्चों समेत कई मारे गए थे। इसी माह आजादी दिवस समारोह के दौरान गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए थे।