फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US- FBI on hunt for Indian national in mail and wire fraud conspiracy, Kalpeshkumar Rasikbhai Patel

फोन कॉल से करोड़ों की ठगी!: FBI के रडार पर भारतीय युवक केनी पटेल, अमेरिका में बड़े फ्रॉड का मास्टरमाइंड फरार

Thu, 19 Mar 2026 03:53 AM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Pavan Updated Thu, 19 Mar 2026 03:53 AM IST
सार

अमेरिका में एक भारतीय युवक पर लोगों से ठगी का आरोप लगा है, जिसकी तलाश एफबीआई कर रही है। जानकारी क मुताबिक, वो एक ऐसे गिरोह का सदस्य है जो लोगों को फोन कर यह कहते थे कि उनकी पहचान या निजी जानकारी किसी अपराध से जुड़ी हुई है। डर और भ्रम पैदा करके लोगों को मजबूर किया जाता था कि वे बड़ी रकम भेजें।

विज्ञापन
US- FBI on hunt for Indian national in mail and wire fraud conspiracy, Kalpeshkumar Rasikbhai Patel
कल्पेशकुमार रसिकभाई पटेल उर्फ केनी पटेल - फोटो : X @FBI

विस्तार

अमेरिका की जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने एक भारतीय नागरिक कल्पेशकुमार रसिकभाई पटेल की तलाश तेज कर दी है। कल्पेशकुमार पटेल पर आरोप है कि उसने 2017 से 2021 के बीच अमेरिका में कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की बड़ी साजिश को अंजाम दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - How Larijani was Killed?: दो हफ्ते तक अमेरिका-इस्राइल की पकड़ से रहे दूर; फिर कैसे मारे गए ईरान के नंबर-2 नेता
विज्ञापन


केनी पटेल के नाम से भी जाना जाता है आरोपी
एफबीआई के मुताबिक, कल्पेशकुमार पटेल जिसे 'केनी पटेल' के नाम से भी जाना जाता है, करीब 35 साल का है और फिलहाल अमेरिका के इलिनॉय और पेंसिल्वेनिया के बीच कहीं रह रहा हो सकता है या वहां आ-जा रहा हो सकता है। वह पहले एक फ्यूल स्टेशन पर काम करता था, लेकिन उस पर आरोप है कि वह एक ऐसे नेटवर्क का हिस्सा था, जो लोगों को फोन करके ठगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फोन कॉल से करोड़ों की ठगी का आरोप
इस गिरोह का तरीका काफी चालाक था। वे लोगों को फोन कर यह कहते थे कि उनकी पहचान या निजी जानकारी किसी अपराध से जुड़ी हुई है। डर और भ्रम पैदा करके लोगों को मजबूर किया जाता था कि वे बड़ी रकम भेजें। ज्यादातर मामलों में पीड़ितों से नकद पैसा या प्रीपेड डेबिट कार्ड के जरिए पैसे अलग-अलग पते पर भिजवाए जाते थे।


FBI ने घोषित किया न्याय से भागा हुआ आरोपी
इस मामले में 22 जून 2023 को अमेरिका की एक अदालत (केंटकी के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट) ने केनी पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उस पर 'मेल और वायर फ्रॉड साजिश' जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल वह फरार है और एफबीआई ने उसे 'न्याय से भागा हुआ आरोपी' घोषित किया है।

यह भी पढ़ें - गैस प्लांट पर हमले से भड़का तनाव: इस्राइल पर ईरान का बड़ा एलान, कहा- अब दुश्मन के ढांचें को बनाएंगे निशाना

आरोपी के बारे में आम लोगों से FBI की अपील
एफबीआई ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को केनी पटेल के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत एफबीआई के नजदीकी दफ्तर या अमेरिकी दूतावास/कॉन्सुलेट को सूचित करें। जांच एजेंसी का कहना है कि ऐसी कोई भी जानकारी जांच के लिए बेहद अहम साबित हो सकती है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed