फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US expressed regret over attack on Indian student in Indiana World News in Hindi

World News: अमेरिका ने भारतीय छात्र पर जानलेवा हमले को स्तब्ध करने वाला बताया, पढ़ें विश्व की प्रमुख खबरें

Fri, 03 Nov 2023 06:33 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 03 Nov 2023 06:33 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि हम भारतीय स्नातक छात्र वरुण राज पुचा पर क्रूर हमले की रिपोर्ट से स्तब्ध हैं। हम उनके पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

विज्ञापन
US expressed regret over attack on Indian student in Indiana World News in Hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका ने इंडियाना में भारतीय छात्र पर हुए जानलेवा हमले पर खेद व्यक्त किया है। बीते दिनों भारतीय छात्र वरुण राज पुचा पर इंडियाना के एक जिम में चाकू से हमला किया गया था। अमेरिकी विदेश विभाग ने वरुण के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और कहा है कि दोषी को न्याय के कटघरे में कड़ा करने के लिए जांच एजेंसियों का सहारा लिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि हम भारतीय स्नातक छात्र वरुण राज पुचा पर क्रूर हमले की रिपोर्ट से स्तब्ध हैं। हम उनके पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

विज्ञापन

नाइजीरिया में चरमपंथियों का हमला, 37 ग्रामीण की मौत
पूर्वोत्तर नाइजीरिया में चरमपंथियों ने दो अलग-अलग हमलों में 37 ग्रामीणों की हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चरमपंथियों ने योबे राज्य के गीदाम जिले में 17 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने आए 20 अन्य लोगों की बारूदी सुरंग का इस्तेमाल कर जान ले ली। यह योबे में पिछले एक साल से अधिक समय में चरमपंथियों का पहला हमला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान में 30% फांसी ज्यादा सात माह में 419 को दी गई
विश्व निकाय के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने एक नई रिपोर्ट में कहा है कि ईरान ‘चिंताजनक दर से’ लोगों को फांसी दे रहा है और उसने इस वर्ष के शुरुआती 7 माह में 419 लोगों को फांसी दी। यह 2022 की इसी अवधि की तुलना में 30% अधिक है। इनमें से 239 लोगों को नशीली दवाओं संबंधी अपराधों के कारण फांसी दी गई। 2022 में हिजाब विरोधी प्रदर्शनकारियों को भी फांसी मिली है।

विज्ञापन

भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर के मुरीद मस्क, बेटे का रखा नाम
एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को पता चला कि टेस्ला के मालिक एलन मस्क के बेटे का मध्य नाम चंद्रशेखर है। सम्मेलन में दोनों के बीच बैठक हुई। एलन मस्क ने बैठक में कहा कि उनके बेटे शिवोन जिलिस का मध्य नाम चंद्रशेखऱ है, जिसे उन्होंने नोबेल भौतिक वैज्ञानिक प्रोफेसर एस चंद्रशेखर के नाम पर रखा है।

भारतीय बैंकों ने सिंगापुर की जीवीके के खिलाफ जीता केस
सिंगापुर के जीवीके कोल डेवलपर्स पीटीई लिमिटेड के खिलाफ भारत की छह बैंकों ने लंदन हाईकोर्ट में मुकदमा जीता है। भारतीय बैंकों ने जीवीके के खिलाफ 200 करोड़ डॉलर के ऋण और उप पर ब्याज के भुगतान को लेकर कंपनी के खिलाफ केस किया था। न्यायाधीश डेम क्लेयर मोल्डर ने  बैंकों के पक्ष में फैसला सुनाया।

मेटा को 'व्यवहार के अनुसार विज्ञापन' देने से यूरोप ने रोका
यूरोपीय संघ ने यूजर्स को उनके ऑनलाइन व्यवहार के अनुसार विज्ञापन देने से फेसबुक की मालिकाना कंपनी मेटा को बुधवार को प्रतिबंधित कर दिया। अमेरिकी कंपनी पर यूरोपीय डाटा संरक्षण बोर्ड की इस कार्रवाई से बड़ा संघर्ष छिड़ने का अनुमान है। यह 'व्यवहार आधारित विज्ञापन' यूजर्स द्वारा देखी जा रही वेबसाइट्स, माउस क्लिक की जा रही चीजों,पर आधारित होते हैं।

पूर्व चीनी पीएम के अंतिम संस्कार में पहुंचे जिनपिंग
चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग के हृदयाघात से 27 अक्तूबर को हुए निधन के बाद बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और सत्तारूढ़ पार्टी के अन्य शीर्ष नेता भी उपस्थित थे। ली केकियांक के अवशेषों को बीजिंग के बाबाओशन रेवोल्यूशनरी कब्रिस्तान में दफनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed