फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US expands list of countries whose citizens must pay up to USD 15,000 bonds to apply for visas

US Visa: अमेरिका ने वीजा नियम सख्त किए, सात और देशों के नागरिकों को देनी होगी 15000 डॉलर तक की जमानत राशि

Mon, 05 Jan 2026 11:51 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 05 Jan 2026 11:51 PM IST
सार

US Visa: अमेरिका ने कई अन्य देशों के खिलाफ अपने वीजा नियम सख्त कर दिए हैं। इस सूची में सात और देशों के नागरिकों को 15000 डॉलर तक का बॉन्ड देना होगा। इन सात देशों में भूटान, बोत्सवाना, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, गिनी, गिनी-बिसाऊ, नामीबिया और तुर्कमेनिस्तान शामिल हैं।

विज्ञापन
US expands list of countries whose citizens must pay up to USD 15,000 bonds to apply for visas
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

विस्तार

ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका आने के इच्छुक लोगों के लिए वीजा प्रक्रिया को और सख्त करते हुए सात नए देशों को उस सूची में शामिल कर लिया है, जिनके नागरिकों को वीजा के लिए आवेदन करते समय 5,000 से 15,000 अमेरिकी डॉलर तक का जमानत राशि जमा करना होगा। इन सात देशों में भूटान, बोत्सवाना, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, गिनी, गिनी-बिसाऊ, नामीबिया और तुर्कमेनिस्तान शामिल हैं। यह नया नियम 1 जनवरी से लागू हो गया है। जानकारी के अनुसार, यह फैसला अमेरिकी विदेश विभाग की वेबसाइट travel.state.gov पर नोटिस के जरिए जारी किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 'मैं दोषी नहीं...अब भी वेनेजुएला का राष्ट्रपति': मादुरो ने सभी आरोपों को किया खारिज, जानें सुनवाई में क्या हुआ
विज्ञापन


अब कुल 13 देश सूची में
इन सात नए देशों के जुड़ने के बाद अब कुल 13 देश इस सूची में आ गए हैं। इनमें से 11 देश अफ्रीका महाद्वीप के हैं। इससे पहले मॉरिटानिया, साओ टोमे एंड प्रिंसिपे, तंजानिया, गाम्बिया, मलावी और जाम्बिया को पिछले साल अगस्त और अक्तूबर में इस सूची में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों लगाया जा रही जमानत राशि?
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह जमानत राशि इसलिए लगाया जा रहा है ताकि संबंधित देशों के नागरिक वीजा अवधि खत्म होने के बाद अमेरिका में अवैध रूप से न रुकें। अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम वीजा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने में कारगर साबित हो रहा है।

वीजा की गारंटी नहीं
हालांकि, जमानत राशि जमा करने का मतलब यह नहीं है कि वीजा मिलना तय है। अगर वीजा खारिज हो जाता है, तो जमानत राशि की रकम वापस कर दी जाएगी। अगर वीजा मिल जाता है और व्यक्ति सभी नियमों का पालन करते हुए समय पर देश छोड़ देता है, तब भी यह रकम लौटा दी जाएगी।


पहले से ही सख्त हैं नियम
यह फैसला ट्रंप प्रशासन की उस नीति का हिस्सा है, जिसके तहत अमेरिका में प्रवेश को और नियंत्रित किया जा रहा है। पहले ही सभी वीजा आवेदकों के लिए सामने बैठकर इंटरव्यू, कई साल का सोशल मीडिया रिकॉर्ड, और खुद व परिवार के पिछले यात्रा व रहने के पूरे विवरण देना अनिवार्य किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें - US: हेलिकॉप्टर, बख्तरबंद वाहन और लंगड़ाते मादुरो.., वेनेजुएला के अपदस्थ नेता को पेशी के लिए अदालत में लाया गया

गरीब देशों के लिए मुश्किल
विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी बड़ी रकम का जमानत राशि गरीब और विकासशील देशों के नागरिकों के लिए अमेरिका का वीजा लेना लगभग नामुमकिन बना सकता है। इससे शिक्षा, पर्यटन और पारिवारिक यात्राओं पर भी असर पड़ने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed