फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US embassy on Anmol Bishnoi arrest Working together india dismantle terrorist networks appreciate partnership

US-India: 'आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए साथ कर रहे काम', अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी पर बोला अमेरिका

Thu, 20 Nov 2025 06:28 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 20 Nov 2025 06:28 PM IST
सार

US on Anmol Bishnoi Arrest: अमेरिका से निर्वासित किए गए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को दिल्ली कोर्ट ने एनआईए की 11 दिन की कस्टडी में भेज दिया। इसी बीच अमरीकी दूतावास ने भारत के साथ मिलकर आतंक नेटवर्क ध्वस्त करने की साझेदारी दोहराई।

विज्ञापन
US embassy on Anmol Bishnoi arrest Working together india dismantle terrorist networks appreciate partnership
अनमोल बिश्नोई। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिकी दूतावास ने भारत के साथ आतंक नेटवर्क को खत्म करने में जारी सहयोग को लेकर बड़ा बयान दिया है। यह बयान ऐसे समय आया है जब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और उसके करीबी अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से वापस लाए जाने के बाद दिल्ली की अदालत ने उसे 11 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया है। दूतावास ने कहा कि दोनों देशों का साझा उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


अमरीकी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत की सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझेदारी आतंक से जुड़े नेटवर्क को खत्म करने और अपराधियों को जवाबदेह ठहराने की दिशा में महत्वपूर्ण है। दूतावास ने इसे दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता बताया और कहा कि यह नागरिकों की सुरक्षा के लिए उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन


एनआईए ने 11 दिन की हिरासत में लिया अनमोल बिश्नोई
अमेरिका से निर्वासन के बाद एनआईए ने अनमोल बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया। कोर्ट ने 15 दिन की पूछताछ की मांग पर 11 दिन की कस्टडी देते हुए एजेंसी को उसे हिरासत में लेकर जांच आगे बढ़ाने की अनुमति दी। एनआईए उसे कई मामलों में पूछताछ के लिए जरूरी बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अफगान नागरिकों पर पाकिस्तान में कार्रवाई तेज, पंजाब प्रांत ने छह हजार लोगों को वापस भेजा अफगानिस्तान

कई हाई-प्रोफाइल मामलों में था वांछित
अनमोल बिश्नोई बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान खान के घर पर अप्रैल 2024 में हुई फायरिंग, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और अन्य कई गंभीर वारदातों में वांछित था। वह 2022 से फरार चल रहा था और नवंबर 2023 में अमेरिका में उसे हिरासत में लिया गया था।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ाव
 एनआईए के अनुसार अनमोल बिश्नोई, जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई द्वारा संचालित आतंक-गैंगस्टर सिंडिकेट का हिस्सा है। मार्च 2023 में उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। उसे इस नेटवर्क में शामिल 19वां आरोपी बताया गया है। एजेंसी का कहना है कि वह विदेश से संचालन कर अपराधियों को निर्देश देता था।


अमेरिका-भारत सहयोग को मिला नया आयाम
अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी और वापसी ने भारत-अमेरिका सुरक्षा सहयोग को और मजबूत बनाया है। दूतावास के बयान ने संकेत दिया है कि दोनों देश आगे भी आतंक और संगठित अपराध से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करेंगे। भारत के लिए यह कार्रवाई महत्वपूर्ण है क्योंकि कई इंटरनेशनल मॉड्यूल इस गैंग से जुड़े पाए गए हैं।

अमेरिका से निर्वासित किए गए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को दिल्ली कोर्ट ने एनआईए की 11 दिन की कस्टडी में भेज दिया। इसी बीच अमरीकी दूतावास ने भारत के साथ मिलकर आतंक नेटवर्क ध्वस्त करने की साझेदारी दोहराई। अनमोल कई हाई-प्रोफाइल मामलों में वांछित था और 2022 से फरार चल रहा था। एनआईए ने उसे बिश्नोई के आतंक-गैंगस्टर सिंडिकेट का अहम हिस्सा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed