फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Elections 2020: Joe Biden Promises Police reforms if elected president

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: बिडेन बोले- राष्ट्रपति चुने जाने पर पुलिस सुधारों को करूंगा लागू

Mon, 28 Sep 2020 01:25 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 28 Sep 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
US Elections 2020: Joe Biden Promises Police reforms if elected president
जो बिडेन - फोटो : Twitter

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने देश में पुलिस सुधारों पर जोर दिया। उन्होंने वादा किया कि सत्ता में आते ही वह एक संघीय आयोग का गठन करेंगे, जिसके जरिये देश में पुलिस सुधारों को लागू किया जाएगा। बिडेन इससे पहले भी अपने चुनावी भाषणों में पुलिस सुधारों की बात कर चुके हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही बिडेन ने मेयरों को आश्वासन दिया कि नस्ल विरोधी प्रदर्शन और कोरोना महामारी से आर्थिक संकट का जवाब देने में सभी का व्हाइट हाउस में स्वागत होगा और उनकी सक्रिय भागीदारी होगी।
विज्ञापन



मेयरों का आरोप है कि ट्रंप प्रशासन ने कोरोना संकट और नस्ल विरोधी प्रदर्शनों के दौरान निर्णय लेते वक्त स्थानीय प्रशासन की अनदेखी की है। अपने प्रतिद्वंद्वी ट्रंप की खिंचाई करते हुए बिडेन ने कहा कि निर्णय की प्रक्रिया नीचे से ऊपर की ओर जाती है, न कि ऊपर से नीचे की ओर। ट्रंप प्रशासन में निर्णय की प्रक्रिया इसके उलट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिडेन ने मेयरों को भरोसा दिलाया कि यदि वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो वह इसमें जरूर बदलाव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed