फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us election, donald Trump and Joe Biden made many promises during the election campaign

अमेरिकी चुनाव: ट्रंप और बिडेन ने जनता से किए ये वादे, किसमें कितना दम

Wed, 04 Nov 2020 06:26 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 04 Nov 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
us election, donald Trump and Joe Biden made many promises during the election campaign
US Election 2020 - फोटो : amar ujala

चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप और बिडेन ने एक दूसरे पर जमकर हमले तो किए ही, अपने नागरिकों से कई चुनावी वादे भी किए। इनमें से कई व्यावहारिक नजर नहीं आते हैं, तो कुछ बेहद महत्वपूर्ण, जानिए इनके बारे में-

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप

कोविड-19 : 2020 खत्म होने तक टीका बनेगा, 2021 तक सब सामान्य हो जाएगा। भावी महामारी से लड़ने के लिए अमेरिका तैयार है।

विज्ञापन


नौकरियां और टैक्स: अगले दस महीने में एक करोड़ नौकरियां देंगे। टैक्स इतना कम करेंगे कि लोगों के हाथ ज्यादा वेतन आए।

चीन: चीन से संबंध खत्म करेंगे, और अमेरिका को उत्पादन का हब बनाएंगे।

ऊर्जा: ऊर्जा स्वतंत्रता के लिए काम करेंगे।

स्वास्थ्य: कम प्रीमियम का स्वास्थ्य बीमा और विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं दिलवाएंगे।

शिक्षा: तकनीकी शिक्षा पर जोर देंगे।

इमिग्रेशन: अवैध प्रवासी नागरिकों को सरकारी योजनाओ, स्वास्थ्य सेवाओं, निशुल्क कॉलेज शिक्षा का लाभ रोकेंगे। तस्करी रोक कर उन्हें उनके घर वापस करावाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा: लगातार जारी युद्ध रोकेंगे और अपने सैनिको  को घर लौटाएंगे। अमेरिका के लिए खतरा बने आतंकवाद को खत्म करें।


जो बिडेन

कोविड-19: ट्रंप द्वारा जांच पड़ताल में बरती खामियां दूर करेंगे, जरूरी संसाधन देंगे और इलाज व टीका समय पर मुहैया करवाने पर जोर देंगे।

नौकरियां व अर्थव्यवस्था: राज्य व निकाय स्तर पर सरकारों को अनुदान देंगे ताकि वे शिक्षक, दमकल सदस्यों व अन्य आवश्यक सेवाओं के कर्मचारी न निकालें। कोविड-19 से खस्ताहाल छोटे कारोबारों को कमबैक लोन देंगे।

चीन: अंतरराष्ट्रीय कारोबारी नियमों के अनुसार चलने के लिए मजबूर करेंगे। दक्षिण चीन सागर में उसका दबदबा रोकेंगे।

इमिग्रेशन: प्रवासियों का स्वागत करेंगे, शरणार्थियों से रोक हटाएंगे, जिसे मुस्लिम बैन कहा जा रहा है।

ऊर्जा: 2035 तक देश के ऊर्जा क्षेत्र को कार्बन मुक्त करने का लक्ष्य। 40 लाख घरों व इमारतों में स्वच्छ ऊर्जा 15 लाख नए सस्ते घरों का निर्माण। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed