फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Dy Secretary of State Richard Verma says Shared Indo-Pacific vision has brought India-US closer

US: 'हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए साझा दृष्टिकोण दोनों देशों को करीब लाया', अमेरिका-भारत रिश्तों पर बोले रिचर्ड

Fri, 23 Aug 2024 07:51 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 23 Aug 2024 07:51 AM IST
सार

उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा ने कहा कि क्वाड जैसी पहल सहयोग के ढांचे में अधिक निश्चितता और स्पष्टता लाई है। साथ ही नागरिकों को अधिक सशक्त और सुरक्षित बनाने में भी मदद की है।

विज्ञापन
US Dy Secretary of State Richard Verma says Shared Indo-Pacific vision has brought India-US closer
रिचर्ड आर वर्मा - फोटो : ANI/@DepSecStateMR

विस्तार

अमेरिका के प्रबंधन एवं संसाधन मामलों के उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा ने भारत और अमेरिका के बीच की साझेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत और अमेरिका के साझा दृष्टिकोण ने दोनों देशों को एक साथ ला दिया है। इसके अलावा, युद्ध के बाद की व्यवस्था और लोकतंत्र पर आधारित मानदंडों को मजबूत करने में मदद की है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में लिया था भाग
अमेरिकी राजनयिक बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सेंटर फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक प्रोग्रेस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बता दें, रिचर्ड वर्मा ने भारत में 25वें संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत के रूप में काम किया है। उन्हें साल 2014 की सितंबर में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नियुक्त किया था। 
विज्ञापन


दोनों देश करीब आए
वर्मा ने कहा, 'हिंद- प्रशांत क्षेत्र के लिए हमारा साझा दृष्टिकोण दोनों देश को करीब लाया है। इस रिश्ते ने युद्ध के बाद की व्यवस्था, लोकतंत्र, कानून के शासन और विवादों के शांतिपूर्ण पर आधारित मानदंडों को मजबूत करने में मदद की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकों को अधिक सशक्त बनाने में मदद की
उन्होंने आगे कहा कि क्वाड जैसी पहल ने सहयोग के ढांचे में अधिक निश्चितता लाई है। साथ ही नागरिकों को अधिक सशक्त और सुरक्षित बनाने में भी मदद की है। अमेरिकी राजनयिक ने कहा, 'सहयोग के लिए हमारी नई संरचनाएं, जिनमें से प्रमुख क्वाड है। क्वाड सहयोग के ढांचे में अधिक निश्चितता और स्पष्टता लाया है और वास्तव में भविष्य के लिए आशावाद की भावना पैदा की है। क्वाड एक नेता-स्तरीय संगठन के रूप में विकसित हुआ है जो हिंद-प्रशांत संरचना का एक नया स्तंभ बना रहा है।'


इसकी भी की सराहना
वर्मा ने कहा कि जब समान विचारधारा वाले देश क्वाड की तरह जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए अधिक शांति और समृद्धि, समुद्री सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक साथ आते हैं, तो हमारे नागरिक सशक्त होते हैं और वे अधिक सुरक्षित होते हैं। उन्होंने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी पहल (आईसीईटी) और खनिज सुरक्षा साझेदारी में साझेदारी के लिए भारत-अमेरिका सहयोग की भी प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed