{"_id":"67930820979ac2109a0e85a9","slug":"us-donald-trump-signs-executive-order-declassify-jfk-assassination-files-cryptocurrencies-masked-harassment-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: जेएफके हत्याकांड की फाइलें होंगी सार्वजनिक, क्रिप्टोकरेंसी पर भी बड़ा फैसला; नकाबपोशों पर सख्ती की तैयारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: जेएफके हत्याकांड की फाइलें होंगी सार्वजनिक, क्रिप्टोकरेंसी पर भी बड़ा फैसला; नकाबपोशों पर सख्ती की तैयारी
Fri, 24 Jan 2025 09:10 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 24 Jan 2025 09:10 AM IST
सार
जॉन एफ केनेडी की 22 नवंबर 1963 को टेक्सास राज्य में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जॉन एफ केनेडी की हत्या के आरोपी ली हार्वी ऑस्वाल्ड की भी मुकदमा शुरू होने से पहले ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
Donald Trump
- फोटो : PTI
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई और अहम फैसलों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इन फैसलों के तहत अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी, सीनेटर रॉबर्ट एफ केनेडी और नागरिक अधिकार नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या से जुड़े गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएंगे। इससे इन लोगों की हत्याओं को लेकर जारी कयासों और अफवाहों पर रोक लग सकेगी। आदेश में कहा गया है कि पीड़ित परिवारों और अमेरिकी लोगों को ये अधिकार है कि उन्हें सच्चाई का पता चले। कार्यकारी आदेश में राष्ट्रीय खुफिया विभाग के निदेशक को निर्देश दिए गए हैं कि वे 15 दिनों के भीतर ऐसी योजना पेश करें, जिससे जॉन एफ केनेडी की हत्या से जुड़े गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक किए जा सकें।
ट्रंप बोले- लोग कई वर्षों से इस खुलासे का इंतजार कर रहे
साथ ही राष्ट्रीय खुफिया विभाग के निदेशक को 45 दिनों का समय दिया गया है कि वे रॉबर्ट एफ केनेडी और मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करने की योजना बनाएं। ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह एक बड़ी बात है। कई लोग वर्षों से इसका इंतजार कर रहे थे। अब सबकुछ सार्वजनिक होगा। ट्रंप ने चुनाव अभियान के दौरान ही जॉन एफ केनेडी की हत्या से जुड़े सभी गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक करने का वादा किया था।
पूर्व राष्ट्रपति की हत्या आज भी अनसुलझी पहेली
उल्लेखनीय है कि जॉन एफ केनेडी की 22 नवंबर 1963 को टेक्सास राज्य में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जॉन एफ केनेडी की हत्या के आरोपी ली हार्वी ऑस्वाल्ड की भी मुकदमा शुरू होने से पहले ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। केनेडी की हत्या का राज अभी तक अनसुलझा है और इसे लेकर कई थ्योरी हैं। कुछ लोग मानते हैं कि केनेडी की हत्या क्यूबा के नेता फिदेल कास्त्रो ने कराई तो कुछ इसके पीछे रूस की खुफिया एजेंसी केजीबी का हाथ मानते हैं। अमेरिकी सरकार ने भी लंबे समय तक इस हत्या से जुड़े दस्तावेजों को गोपनीय रखा था। अब ट्रंप के आदेश के बाद केनेडी की हत्या के राज से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी पर ट्रंप का बड़ा फैसला
डोनाल्ड ट्रंप ने एक और कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक आंतरिक कार्यकारी समूह बनाने का आदेश दिया गया है। इस कार्यकारी समूह की जिम्मेदारी अमेरिका को दुनिया में क्रिप्टो की राजधानी बनाने की होगी। साथ ही इस आदेश के तहत अब अमेरिका का केंद्रीय बैंक अपनी डिजिटल करेंसी भी नहीं ला पाएगा। इस कार्यकारी समूह की अध्यक्षता क्रिप्टो की दुनिया का बड़ा नाम डेविड सैक्स करेंगे। ये समूह क्रिप्टो करेंसी को रेगुलेट करने के नियम भी बनाएगा। अमेरिका के वित्त मंत्री और सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन के अध्यक्ष भी इस कार्यकारी समूह के सदस्य होंगे।
न्यूयॉर्क में मास्क पहनकर लोगों को धमकाना होगा अपराध
अमेरिका के न्यूयॉर्क की विधानसभा में एक विधेयक प्रस्तावित किया गया है। इस विधेयक के तहत कोई भी व्यक्ति अगर मास्क पहनकर किसी का उत्पीड़न करता है या किसी को धमकाता है तो इसे अपराध माना जाएगा। हालांकि चिकित्सीय कारणों के चलते मास्क पहनने वाले लोगों को इससे बाहर रखा गया है। राज्य के सीनेटर जेम्स स्कोफिस ने बताया कि इस विधेयक का उद्देश्य ये है कि जांच एजेंसियां उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सकेंगी, जो मास्क पहनकर लोगों को डराते-धमकाते हैं। हालांकि इस विधेयक का विरोध भी हो रहा है। लोगों का कहना है कि इसके चलते कई बार आम लोगों को परेशानी हो सकती है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन