फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Donald Trump signed Executive order Strict action will be taken against those who burn the American flag

US: अमेरिकी झंडा जलाने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई, ट्रंप ने आदेश पर किए हस्ताक्षर; जानें क्या होगी सजा?

Tue, 26 Aug 2025 12:37 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 26 Aug 2025 12:37 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी झंडा जलाने वालों पर सख्ती दिखाते हुए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। आदेश के तहत झंडा जलाने पर एक साल की जेल होगी, जिसमें जमानत या जल्दी रिहाई का विकल्प नहीं होगा। ट्रंप ने कहा कि यह कृत्य दंगे भड़काता है और समाज में हिंसा फैलाता है। 

विज्ञापन
US Donald Trump signed Executive order Strict action will be taken against those who burn the American flag
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी झंडा जलाने वालों के खिलाफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त रुख अपनाया है। इसके लिए उन्होंने सोमवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर भी किए हैं, जिसमें अमेरिकी झंडा जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है। उन्होंने न्याय विभाग को निर्देश दिया है कि ऐसे मामलों की जांच की जाए और दोषियों पर मुकदमा चलाया जाए। 

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी झंडा जलाना दंगे भड़काता है और इससे समाज में भारी अशांति फैलती है। उनके अनुसार, कुछ लोग झंडा जलाने को लेकर इतने नाराज़ होते हैं कि हिंसा पर उतर आते हैं। ट्रंप ने कहा कि जब झंडा जलाया जाता है तो पूरा इलाका पागल हो जाता है, सैकड़ों लोग हिंसक हो जाते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- खुलासा: क्या जेलेंस्की से राष्ट्रपति पद छीनना चाहता था ट्रंप प्रशासन, अमेरिका में कैसे हो रही थी तैयारी?
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के पुराने फैसले के बावजूद कार्रवाई की तैयारी
बता दें कि ट्रंप के इस आदेश में 1989 में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के एक 5-4 के फैसले का जिक्र है, जिसमें कहा गया था कि झंडा जलाना भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत आता है और यह संविधान द्वारा सुरक्षित है। ट्रंप ने इस फैसले को बहुत दुखद करार दिया। साथ ही कहा कि उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की आजादी कहा, लेकिन मेरे हिसाब से इसका मतलब है मौत, क्योंकि इसके बाद माहौल हिंसक हो जाता है।ाव


आदेश में झंडा जलाने वाले को एक साल की सजा
बात अगर कार्यकारी आदेश की करें तो इसके तहत जो लोग अमेरिकी झंडा जलाते हैं और उसका उद्देश्य हिंसा भड़काना या दंगा फैलाना होता है, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे दोषियों को एक साल की जेल की सजा दी जाएगी, जिसमें न तो ज़मानत मिलेगी और न ही जल्दी रिहाई का कोई विकल्प होगा।

ये भी पढ़ें:- Donald Trump: 'उन्होंने पहले ही 7 लड़ाकू विमान मार गिराए थे', ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर किया दावा  

विदेशी नागरिकों के साथ क्या होगा?
ट्रंप के इस कार्यकारी आदेश में अगर झंडा जलाने वाला व्यक्ति विदेशी नागरिक है, तो उसका वीजा रद्द किया जा सकता है, नागरिकता की प्रक्रिया रोकी जा सकती है और उसे देश से बाहर भी निकाला जा सकता है। गौरतलब है कि ट्रंप लंबे समय से झंडा जलाने के खिलाफ सख्त रुख अपनाते रहे हैं। अब उनके इस आदेश को आगामी अमेरिकी चुनावों और उनके राष्ट्रवादी एजेंडे से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed