{"_id":"67b15c436ec704f5fd0e2ebd","slug":"us-dni-tulsi-gabbard-ready-to-further-strengthen-india-america-ties-know-opinion-of-experts-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tulsi Gabbard: अमेरिकी DNI बोलीं- भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने को तत्पर, जानिए विशेषज्ञों की राय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tulsi Gabbard: अमेरिकी DNI बोलीं- भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने को तत्पर, जानिए विशेषज्ञों की राय
Sun, 16 Feb 2025 09:02 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 16 Feb 2025 09:02 AM IST
सार
पीएम मोदी से मिलीं अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने आतंकवाद, साइबर सुरक्षा समेत द्विपक्षीय संबंधों पर वार्ता की। गबार्ड ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने को तत्पर है। जानिए इस संबंध में विशेषज्ञों की राय
विज्ञापन
पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर तुलसी गबार्ड के साथ मुलाकात
- फोटो : PTI
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (DNI) तुलसी गबार्ड ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करना अमेरिका के लिए सम्मान की बात है और वह दोनों देशों के बीच मित्रता को मजबूत करने को लेकर तत्पर हैं। मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए अमेरिका पहुंचने के बाद गबार्ड से मिलकर आतंक-रोधी मामले, साइबर सुरक्षा व उभरते खतरों में खुफिया सहयोग पर द्विपक्षीय बातचीत की।
पीएम के देश लौटने के बाद गबार्ड ने ‘एक्स’ पर लिखा, भारत के पीएम लोकप्रिय व्यक्ति हैं। मैं भारत-अमेरिका मैत्री और मजबूत बनाने को तत्पर हूं। गबार्ड से मुलाकात के बाद मोदी ने उन्हें भारत-अमेरिका मित्रता की ‘प्रबल समर्थक’ बताया। मोदी ने कहा, वाशिंगटन में गबार्ड से मिलकर उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी और भारत-अमेरिकी मित्रता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। चर्चा में आतंकवाद, साइबर सुरक्षा व उभरते खतरों से निपटने के लिए खुफिया सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया।
थरूर ने की प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप की मुलाकात की तारीफ
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई मुलाकात की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत के हितों को ध्यान में रखकर अपना पक्ष रखा। हम हमेशा पार्टी के हितों के अनुसार बात नहीं कर सकते। थरूर ने कहा कि पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से भारत के लोगों के लिए कुछ सार्थक परिणाम सामने आए हैं। ट्रंप के कार्यभार संभालने के बाद मोदी का चौथा विश्व नेता के रूप में उनसे मिलना भारत की बढ़ती वैश्विक महत्वाकांक्षा को दर्शाता है। लांकि, थरूर ने यह भी कहा कि इस यात्रा से जुड़े कुछ सवालों के जवाब अब तक नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
भारतीय हितों को खतरा पहुंचाने वाले चेत जाएं : तरणजीत संधू
अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत ने कहा है कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा संदेश देती है कि जो ऐसी गतिविधियों में लिप्त हैं या साझेदारी अथवा भारतीय हितों को खतरा पहुंचा रहे हैं, उन्हें सतर्क हो जाना चाहिए। तरणजीत संधू बोले, मोदी-ट्रंप के साझा बयान में उन तत्वों पर कार्रवाई की भी बात की गई है जो दोनों देशों की कूटनीतिक सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा पहुंचाते हैं।
मजबूत हो रहे संबंध, राणा पर मिली कूटनीतिक जीत
पीएम नरेंद्र मोदी की हाल ही में संपन्न अमेरिका यात्रा को कई पूर्व भारतीय राजनयिकों ने सफल बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच आपसी संबंध और मजबूत हो रहे हैं। राजनयिकों ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को कूटनीतिक जीत बताया। 2017 से 2020 तक नीदरलैंड में भारत के राजदूत रहे वेणु राजामोनी ने इस यात्रा को एक बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा, संयुक्त बयान बहुत प्रभावशाली रहा। इसमें दोनों देशों के बीच भविष्य पर केंद्रित साझेदारी पर जोर दिया गया है। भारत और अमेरिका ने कई क्षेत्रों में रणनीतिक संबंधों को व्यापक बनाने में बड़ी छलांग लगाई है।
आतंकवाद से लड़ने का साझा संकल्प : पूर्व विदेश सचिव
पूर्व विदेश सचिव निरुपमा राव ने कहा, राणा प्रत्यर्पण आतंकवाद से लड़ने और ऐसे जघन्य कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए दो लोकतंत्रों का बेहतरीन साझा संकल्प है।
द्विपक्षीय व्यापार सहयोग बढ़ेगा : अशोक सज्जनहार
पूर्व राजदूत अशोक सज्जनहार ने कहा, अमेरिका ने राणा को लौटाने का सही फैसला किया। साथ ही अब द्विपक्षीय व्यापार सहयोग भी बढ़ेगा।