फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Deputy Secretary of State Richard Verma met Indian leaders

US: अमेरिकी उप विदेश मंत्री वर्मा ने भारतीय नेताओं और अधिकारियों से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Fri, 23 Feb 2024 05:08 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 23 Feb 2024 05:08 AM IST
सार

रिचर्ड वर्मा ने जयशंकर के अलावा, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों के विकास पर चर्चा की।

विज्ञापन
US Deputy Secretary of State Richard Verma met Indian leaders
मैथ्यू मिलर, प्रवक्ता, अमेरिकी विदेश विभाग। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा ने भारत दौरे के दौरान भारत सरकार के वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं। उन्होंने भारत-अमेरिका सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया। वर्मा ने स्वतंत्र और समृद्ध भारत-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने के अवसर को तलाशा। गौरतलब है कि वर्मा 19 से 21 फरवरी तक भारत के दौरे पर थे। 

विज्ञापन

वर्मा की यात्रा के बारे में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बताया कि अमेरिका-भारत के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे वर्मा ने नई दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। वर्मा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव विनय क्वात्रा, रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने और उप राष्ट्रीय सलाहकार विक्रम मिस्री से मुलाकात की। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में स्वतंत्र, खुले, सुरक्षित और समृद्ध भारत-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। वर्मा ने जयशंकर के अलावा, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों के विकास पर चर्चा की।

विज्ञापन

हमने संबंधों को बेहतर करीब लाया: वर्मा
'इंडस-एक्स' शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत और अमेरिका के संबंधों पर रिचर्ड वर्मा ने कहा कि अतीत को देखकर कभी नहीं लगता कि हमारे संबंध इस दौर में भी पहुंच सकते हैं। नि:स्देह हमने संबंधों को बेहतर करीब लाया है। जितना करीब आज वर्तमान में हम हैं, इतना हम किसी युग में नहीं रहे हैं। लोगों के बीच जुड़ा के चलते अमेरिकी दूतावास अधिक वीजा जारी कर रहा है। अब हमारे पास यूएस में अधिक भारतीय छात्र हैं , जो लगभग 250,000 या अधिक छात्र हैं। ऐसा पहले कभी नहीं था। अगर मैं सन् 2000 से हमारी प्रगति को देखूं  तो हमने हर एक क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालदीव और श्रीलंका की करेंगे यात्रा 
वर्मा भारत के बाद मालदीव की राजधानी माले जाएंगे। यहां वे वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। माले में वर्मा अमेरिकी दूतावास के लिए नियोजित कार्यालय स्थल का भी दौरा करेंगे। इससे अमेरिका और मालदीव के बीच संबंधों को और बढ़ाने में मदद मिलेगी। वर्मा अपनी यात्रा का समापन कोलंबो में करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनकी बैठकों से अमेरिका-श्रीलंकाई रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहयोग को समर्थन मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed