{"_id":"604539528ebc3ec4be1bd887","slug":"us-defense-minister-lloyd-austin-said-that-china-attitude-is-extremely-aggressive","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी देशों के साथ चीन के विवाद पर अमेरिका की नजर: कहा- 'बेहद आक्रामक रवैया अपना हुए है'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पड़ोसी देशों के साथ चीन के विवाद पर अमेरिका की नजर: कहा- 'बेहद आक्रामक रवैया अपना हुए है'
Mon, 08 Mar 2021 02:06 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
लॉयड ऑस्टिन
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने रविवार को कहा कि चीन क्षेत्र में बेहद आक्रामक रवैया अपनाए हुए है और कुछ मामलों में तो वह हमलावर नजर आ रहा है।
विज्ञापन
ऑस्टिन ने एक न्यूज के वार्तालाप कार्यक्रम के दौरान कहा कि चीन अपनी सेना को आधुनिक बनाने और क्षमताएं विकसित करने में व्यस्त है। वह उन प्रतिस्पर्धाओं में हमें पछाड़ने की कोशिश कर रहा है, जिनमें हम हमेशा आगे रहे हैं।
विज्ञापन
ऑस्टिन ने चीन के पड़ोसी देशों के साथ उसके विवादों की ओर इशारा करते हुए कहा कि 'चीन क्षेत्र में बेहद आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। कुछ मामलों में तो वह हमलावर है। कई बार हमारे साझेदारों को भी निशाने पर लाया गया है। हमारे सभी साझेदार हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।'
विज्ञापन
चीन ने पिछले साल मई में हथियारों से लैस अपने 60 हजार से अधिक सैनिकों को पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील जैसे विवादित इलाकों में तैनात कर दिया था, जिसके जवाब में भारत ने भी भारी संख्या में अपने सैनिक तैनात कर दिए थे। इसके परिणामस्वरूप दोनों देशों के बीच आठ महीने से भी अधिक समय तक गतिरोध चलता रहा।
दोनों पक्षों ने पिछले महीने आपसी सहमति से पैंगोंग झील के उत्तरी एवं दक्षिणी तटों से अपने-अपने सैनिकों को वापस बुला लिया था, जबकि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगे शेष इलाकों से सैनिकों को हटाने के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है।
इसके अलावा, चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपनी संप्रभुता का दावा करता है जबकि वियतनाम, मलेशिया, फिलीपीन, ब्रुनेई और ताइवान उसके इस दावे को खारिज करते रहे हैं।