फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Defence Secy Austin discusses regional de-escalation with Israeli counterpart Gallant News in hindi

US: इस्राइल को हर खतरे से बचाएगा अमेरिका! रक्षा सचिव का इस्राइली मंत्री से वादा, लेबनान में ढूंढ रहा समाधान

Fri, 01 Nov 2024 11:40 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 01 Nov 2024 11:40 AM IST
सार

ऑस्टिन ने लेबनान में शांतिपूर्ण समाधान ढूंढने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता को दोहराया, जिससे लेबनानी और इस्राइली दोनों देशों के लोगों की उनके घरों में सुरक्षित वापसी हो सके। 

विज्ञापन
US Defence Secy Austin discusses regional de-escalation with Israeli counterpart Gallant News in hindi
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और इस्राइली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट - फोटो : एक्स/@SecDef/@yoavgallant

विस्तार

मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव को कम करने को लेकर अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने इस्राइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट से बातचीत की। दोनों के बीच हुई बातचीत में इस्राइल की सुरक्षा को लेकर अमेरिका का समर्थन अहम केंद्र रहा क्योंकि इस्राइल को इस वक्त ईरान और ईरान समर्थित धमकियों से खतरे का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


अमेरिकी रक्षा सचिव ने बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए अमेरिकी रक्षा सचिव ऑस्टिन ने लिखा, 'मैंने इस्राइल के रक्षा मंत्री से मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे टकराव को खत्म करने के अवसरों को लेकर बातचीत की।  मैंने फिर से यह पुष्टि की है कि ईरान और ईरान समर्थित प्रॉक्सी से खतरों के खिलाफ अमेरिका के रक्षाकर्मी, इस्राइल और पूरे क्षेत्र में रक्षा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।'
विज्ञापन


लेबनान में शांति के लिए ढूंढा जा रहा है समाधान
ऑस्टिन ने लेबनान में शांतिपूर्ण समाधान ढूंढने के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता को दोहराया, जिससे लेबनानी और इस्राइली दोनों देशों के लोगों की उनके घरों में सुरक्षित वापसी हो सके। उन्होंने कहा, 'मैंने लेबनान में राजनयिक व्यवस्था के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता दोहराई जो लेबनानी और इस्राइली नागरिकों को सीमा के दोनों ओर अपने घरों में सुरक्षित लौटने की अनुमति देता है। मैंने उन कदमों की भी समीक्षा की जो इस्राइल गाजा में गंभीर मानवीय स्थितियों में सुधार के लिए उठा रहा है और बंधकों की रिहाई और युद्धविराम समझौते की संभावनाओं की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिजबुल्ला के हमले में सात इस्राइली की मौत
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी इस्राइल में हिजबुल्ला के रॉकेट हमलों में मेटुला और हाइफा के पास कृषि क्षेत्रों में सात लोगों की जान चली गई है, जो अबतक चले आ रहे युद्ध के बीच सबसे घातक हमला था।  अधिकारियों के अनुसार, सीमावर्ती शहर मेटुला के पास गुरुवार सुबह लेबनान से दागा गया एक रॉकेट सेब के बगीचे में गिर गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घंटों बाद, हिज्बुल्ला ने किरयात अता के हाइफा उपनगर के बाहर दर्जनों रॉकेट दागे, जिससे दो लोगों की मौत हो गई।


आईडीएफ देगा हिजबुल्ला के नए हमलों का जवाब
इस्राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने भी एक बयान में हिजबुल्ला द्वारा हमले की पुष्टि की। एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आईडीएफ ने लिखा, 'हिजबुल्ला के रॉकेटों ने आज इस्राइल के अंदर सात निर्दोष नागरिकों की जान ले ली, हम हिजबुल्ला के घातक हमलों को जवाब देंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed