फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US crime news: Indian sentenced for 12 years for attempting to entice minor to engage in illegal activity

US: नाबालिग के साथ गलत काम करने की कोशिश में भारतीय को 12 साल की सजा; एक अन्य पर नकली दवाइयां बेचने का आरोप

Fri, 26 Jul 2024 08:11 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 26 Jul 2024 08:11 AM IST
सार

साल 2022 में छात्र वीजा पर संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने वाले अदुरु ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक जासूस बातचीत की। जासूस ने अपने आपको 13 साल की लड़की के रूप में पेश किया था। 

विज्ञापन
US crime news: Indian sentenced for 12 years for attempting to entice minor to engage in illegal activity
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

एक संघीय अदालत ने 32 साल के भारतीय नागरिक उपेंद्र अदुरु को एक नाबालिग को अवैध यौन गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाने की कोशिश करने के जुर्म में 12 साल कैद की सजा सुनाई है। वहीं, अमेरिका की एक अदालत ने बिहार के संजय कुमार पर हजारों डॉलर मूल्य की नकली दवा बेचने और देश में भेजने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


साल 2022 में 20 सितंबर से छह अक्तूबर तक, छात्र वीजा पर संयुक्त राज्य अमेरिका में रहने वाले अदुरु ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक जासूस बातचीत की। जासूस ने अपने आपको 13 साल की लड़की के रूप में पेश किया था। इस दौरान अदुरु ने कई बार 13 साल की लड़की के साथ यौन गतिविधि में संलग्न होने की इच्छा व्यक्त की और यहां तक कि जासूस को वयस्क पोर्नोग्राफी की कई तस्वीर भी भेजीं। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं, अदुरु ने बार-बार लड़की से मिलने की भी कोशिश की। बाद में लड़की के साथ मिलक्रीक टाउनशिप के एक पार्क में लड़की से मिलने की बात तय हुई। 

मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया कि उसके पार्क में पहुंचने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में फोन की जांच से अदुरु और अंडरकवर जासूस के बीच बातचीत का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय नागरिक पर नकली दवाइयां बेचने का आरोप
अमेरिका की एक अदालत ने बिहार के संजय कुमार पर हजारों डॉलर मूल्य की नकली ऑन्कोलॉजी दवा बेचने और देश में भेजने का आरोप लगाया है।

अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, 43 वर्षीय संजय कुमार और उनके साथ मिली भगत करने वालों ने कथित तौर पर अमेरिका में व्यक्तियों को कीट्रूडा सहित ऑन्कोलॉजी फार्मास्यूटिकल्स की नकली दवाओं को बेचा। इतना ही नहीं बल्कि इन्हें देश में भेजने का भी आरोप है।

असली कीट्रूडा एक कैंसर इम्यूनोथेरेपी है, जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका में 19 विभिन्न संकेतों के लिए अनुमोदित किया गया है, जिसमें कुछ प्रकार के मेलेनोमा, फेफड़ों के कैंसर, सिर और गर्दन के कैंसर, हॉजकिन लिंफोमा, गैस्ट्रिक कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर और स्तन कैंसर का इलाज शामिल है।

मर्क शार्प एंड डोहम एलएलसी, जिसे पहले मर्क शार्प एंड डोहम कॉर्प के नाम से जाना जाता था, को अंतरराज्यीय वाणिज्य में प्रवेश के लिए कीट्रूडा के विनिर्माण को अधिकृत करने का विशेष अधिकार है।


कुमार को 26 जून को ह्यूस्टन में गिरफ्तार किया गया था, जब वह अमेरिकी बाजार में नकली कीट्रूडा बेचने के अपने कारोबार का विस्तार करने के उद्देश्य से आगे की बातचीत करने के लिए अमेरिका आया था। उस पर नकली दवाओं की तस्करी की साजिश रचने का एक मामला और नकली दवाओं की तस्करी के चार मामलों में आरोप लगाया गया है। अगर उन पर दोष सिद्ध होता है, तो उसे प्रत्येक मामले में अधिकतम 20 साल की जेल की सजा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed