फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Couple Welcomes Twins Born From Embryos Frozen 30 Years Ago, Breaks Record

अजब-गजब: 30 साल से जमे भ्रूण से पैदा हुए जुड़वा बच्चे, अमेरिकी दंपती बना 'सबसे पुराने बच्चों' का पिता

Tue, 22 Nov 2022 05:11 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओरेगॉन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओरेगॉन Published by: Amit Mandal Updated Tue, 22 Nov 2022 05:11 PM IST
सार

तीस साल पहले इन विट्रो फर्टिलाइजेशन का इस्तेमाल करने वाले एक गुमनाम दाता दंपति ने भ्रूण दान किया था, जो शून्य से 200 डिग्री नीचे के तापमान पर सुरक्षित रखे गए थे। 

विज्ञापन
US Couple Welcomes Twins Born From Embryos Frozen 30 Years Ago, Breaks Record
Embryo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओरेगॉन का एक जोड़ा 30 साल पहले अप्रैल 1992 में जमे हुए भ्रूण से जुड़वां बच्चों के माता-पिता बना। इससे पहले ये रिकॉर्ड कायम करने वाला मौली गिब्सन था जो 2020 में ऐसे भ्रूण से पैदा हुआ था जो लगभग 27 वर्षों से जमा हुआ था। ओरेगन जुड़वां को दुनिया के सबसे पुराने बच्चे कहा जा रहा है और इनका जन्म 31 अक्टूबर को रशेल रिडवे और फिलिप रिडवे दंपती के यहां हुआ था। नेशनल एम्ब्रियो डोनेशन सेंटर का कहना है कि लिडिया और टिमोथी रिडवे नाम के जुड़वां बच्चों का जन्म सबसे लंबे समय तक जमे हुए भ्रूण से हुआ है। लड़की लिडिया का वजन 5 पाउंड 11 औंस, (2.5 किग्रा) और लड़के टिमोथी का जन्म 6 पाउंड 7 औंस (2.92 किग्रा) था।

विज्ञापन



दोनों बच्चे भ्रूण दान का परिणाम हैं। ये आमतौर पर उन माता-पिता से मिलते हैं जिनके पास इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) के माध्यम से सफलतापूर्वक बच्चे पैदा करने के बाद अतिरिक्त भ्रूण होते हैं। तीस साल पहले इन विट्रो फर्टिलाइजेशन का इस्तेमाल करने वाले एक गुमनाम दाता दंपति ने भ्रूण दान किया था, जो शून्य से 200 डिग्री नीचे क्रायोप्रिजर्व्ड थे। 22 अप्रैल, 1992 को भ्रूण जमे हुए थे और 2007 तक वेस्ट कोस्ट फर्टिलिटी लैब में कोल्ड स्टोरेज में रखे गए थे। दंपति ने इन्हें राष्ट्रीय भ्रूण दान केंद्र (NEDC) को दान कर दिया था। पंद्रह साल बाद जमे हुए भ्रूणों से लिडिया और टिमोथी का जन्म हुआ।
विज्ञापन


रिडवे के पहले से ही चार बच्चे हैं, जिनकी उम्र आठ, छह, तीन और दो साल है। रिडवे ने दान किए गए भ्रूणों का उपयोग करके और बच्चे पैदा करने का फैसला किया। जब वे दाताओं की तलाश कर रहे थे, तो इस जोड़े ने विशेष विचार नाम की श्रेणी में देखा, जिसका मतलब था कि ऐसा भ्रूण जिसके लिए प्राप्तकर्ता ढूंढना मुश्किल हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिडवे ने सीएनएन को बताया, "हम उन भ्रूणों को हासिल करने की नहीं सोच रहे थे जो दुनिया में सबसे लंबे समय तक जमे हुए हैं। हम केवल यह चाहते थे कि ऐसा भ्रूण मिले जो लिए जाने का इंतजार कर रहा हो। इसमें कुछ खास है। एक मायने में वे हमारे सबसे बड़े बच्चे हैं, भले ही वे हमारे सबसे छोटे बच्चे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed