{"_id":"658b96babaa438fa6603665a","slug":"us-couple-sells-everything-to-live-on-cruise-ships-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Live On Cruise Ships: अमेरिकी जोड़े ने क्रूज पर रहने के लिए अपना सब कुछ बेचा, कहा- यह जमीन पर रहने से सस्ता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Live On Cruise Ships: अमेरिकी जोड़े ने क्रूज पर रहने के लिए अपना सब कुछ बेचा, कहा- यह जमीन पर रहने से सस्ता
Wed, 27 Dec 2023 10:14 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 27 Dec 2023 10:14 AM IST
सार
फ्लोरिडा के रहने वाले जॉन और मेलोडी हेनेसी ने साल 2020 में दुनिया की यात्रा शुरू करने के लिए अपना फ्लोरिडा का घर, बिजनेस और अपना सब सामान बेच दिया था। शुरुआत में, दंपति ने अमेरिका में यात्रा करने के लिए एक मोटरहोम खरीदा।
विज्ञापन
जॉन और मेलोडी हेनेसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजकल आए दिन ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिन्हें पढ़कर कोई भी चौंक जाए। ऐसी ही एक हैरान करने वाली जानकारी अमेरिका से सामने आ रही है। यहां के एक दंपति ने करीब तीन साल पहले क्रूज पर रहने के अपने सपने को पूरा करने के लिए अपना सब कुछ बेच दिया था। कमाल की बात यह है कि वे तभी से क्रूज पर ही अपनी ऐश की जिंदगी बिता रहे हैं और उनका कहना है कि यह जमीन पर रहने से सस्ता है।
विज्ञापन
तीन साल पहले बेचा सब
एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोरिडा के रहने वाले जॉन और मेलोडी हेनेसी ने साल 2020 में दुनिया की यात्रा शुरू करने के लिए अपना फ्लोरिडा का घर, बिजनेस और अपना सब सामान बेच दिया था। शुरुआत में, दंपति ने अमेरिका में यात्रा करने के लिए एक मोटरहोम खरीदा। हालांकि जब मिस्टर हेनेसी गाड़ी चलाते-चलाते थक गए, तो उन्होंने समुद्र की ओर जाने का फैसला किया। जोड़े ने फेसबुक पर एक रॉयल कैरेबियन क्रूज का विज्ञापन देखा, जो 274 दिन और नौ महीने तक चलने वाली थी और उन्होंने इस मौके का फायदा उठाया।
विज्ञापन
यहां-यहां घूम चुके हैं
उन्होंने तुरंत बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराया और तब से वह दुनिया की यात्रा कर रहे हैं। अब तक वे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण प्रशांत के विभिन्न हिस्सों की यात्रा कर चुके हैं और वर्तमान में डोमिनिकन गणराज्य के आसपास घूम रहे हैं। उनका कहना है कि यह जमीन में रहने से भी सस्ता है क्योंकि जब वह समुद्र किनारे जाते हैं तो उनके पास एक टेलीफोन बिल, एक शिपिंग बिल और कुछ क्रेडिट कार्ड बिल होते हैं। इसके सिवा कोई और खर्चा नहीं होता है।
विज्ञापन
दंपति ने कहा, 'हमारे पास अब न घर का खर्च है और ना ही किसी वाहन का बीमा, संपत्ति बीमा या कोई और खर्च। हमें यकीन है कि क्रूज पर रहना सस्ता है।' उन्होंने कहा कि फिलहाल यह शायद उस समय की तुलना में लगभग आधा है जब हम जमीन पर रहते थे।
अगले साल की पूरी बुकिंग
यह कपल आम तौर पर अपने मंजिल पर समय से पहुंच जाता है और एक बार में तीन से पांच दिनों तक उस जगह पर घूमता है। उनका कहना है कि दिसंबर 2024 तक उनकी यात्राओं की बुकिंग पूरी हो चुकी है और वे जल्द ही एक आवासीय क्रूज जहाज पर सवार होंगे।
अब है यह सपना
मेलोडी हेनेसी ने कहा, 'हम एक केबिन खरीदना चाहते थे, ताकि हम उसे अपनी इच्छानुसार डिजाइन कर सकें। जहाज पर शायद कम से कम 15 वर्षों तक यह हमारा घर रहेगा। हम तो सिर्फ पानी वाले लोग हैं और हमें समुद्र पर रहना पसंद है।'