फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Congresswoman Rashida Tlaib attack Biden Administration for Funding Israel against Hamas in Palestine Confl

US: 'फलस्तीनियों के नरसंहार की फंडिंग कर रहे बाइडन', इस्राइल को मदद देने के खिलाफ अमेरिकी सांसद राशिदा तलैब

Thu, 19 Oct 2023 11:49 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 19 Oct 2023 11:49 AM IST
सार

अमेरिकी संसद में इकलौती फलस्तीनी-अमेरिकी सांसद राशिदा तलैब ने कैपिटल हिल पर फलस्तीन के समर्थन में निकाली गई एक रैली के दौरान इस्राइल-हमास के बीच जंग में तुरंत युद्धविराम लागू करने की मांग की।

विज्ञापन
US Congresswoman Rashida Tlaib attack Biden Administration for Funding Israel against Hamas in Palestine Confl
अमेरिकी सांसद राशिदा तलैब ने इस्राइल-हमास संघर्ष को लेकर बाइडन सरकार पर निशाना साधा। - फोटो : Social Media

विस्तार

आतंकी संगठन हमास के खिलाफ जंग में इस्राइल की मदद को लेकर अमेरिकी सांसद ने अपने ही देश की सरकार को घेर लिया। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेट पार्टी की सांसद राशिदा तलैब ने राष्ट्रपति बाइडन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार फलस्तीनियों के नरसंहार की फंडिंग कर रही है। 
विज्ञापन


क्या बोलीं अमेरिकी सांसद?
अमेरिकी संसद में इकलौती फलस्तीनी-अमेरिकी सांसद राशिदा तलैब ने कैपिटल हिल पर फलस्तीन के समर्थन में निकाली गई एक रैली के दौरान इस्राइल-हमास के बीच जंग में तुरंत युद्धविराम लागू करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने गाजा में अस्पताल में हुए हमले के लिए इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया। अपने भाषण के दौरान राशिदा भावुक हो गईं और मंच पर ही रोने लगीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "यह बहुत दर्दनाक है। यह देखना कि लोग एक अस्पताल, जहां बच्चे मौजूद थे, उस पर बमबारी देखकर भी ठीक हैं। आप जानते हैं क्या देखना और मुश्किल है, ऐसे वीडियो जिनमें लोग बच्चों से कह रहे हैं कि रोना मत, लेकिन उन्हें रोते ही रहने देते हैं। ये बच्चे कांपते दिखते हैं, लेकिन लोग उन्हें शांत कराने की कोशिश करते हैं। ऐसे वीडियो को देखकर अगर हम नहीं रोते तो कुछ तो गलत है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


राशिदा ने कहा, "मैं आपको बता रही हूं राष्ट्रपति बाइडन, इस मुद्दे पर पूरा अमेरिका आपके साथ नहीं है। आपको यह समझना होगा। हम लोगों को नरसंहार करते और बड़ी संख्या में कुछ को मरते देख रहे हैं, लेकिन फिर भी हम कुछ नहीं करते और मूक दर्शक बने रहते हैं। हमें यह याद रखना चाहिए।"




अमेरिकी सरकार के बयान के उलट दावे करती रही हैं राशिदा
इस्राइल-हमास जंग को लेकर राशिदा तलैब लगातार अमेरिकी सरकार से उलट दावे करती रही हैं। गाजा के अस्पताल पर हमले के ठीक बाद उन्होंने बिना तथ्यों की पुष्टि किए इसके आरोप इस्राइल पर लगा दिए थे, जबकि इस्राइल ने साफ किया था कि यह हमले फलस्तीनी संगठन फलस्तीन इस्लामिक जिहाद की तरफ से किए गए। खुद अमेरिकी सरकार, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने भी अब तक के विश्लेषण में गाजा के अस्पताल में हमले के पीछे इस्राइल का हाथ नहीं पाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed