अमेरिका: मिशिगन में गोलीबारी की घटना के बाद कांग्रेसी नेता ने बदूंक के साथ साझा की तस्वीर
मिशिगन के स्कूल में गोलीबारी की घटना के बाद अमेरिका के एक कांग्रेसी नेता ने अपने सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके साथ कई और सदस्य हैं, जिनके हाथों में बंदूक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में खुलेआम बंदूकों का खेल चल रहा है। बीते दिनों 15 साल के एक बच्चे ने स्कूल में फायरिंग कर चार लोगों की जान ले ली थी। इसके एक कुछ ही बाद वहां के एक कांग्रेसी नेता ने अपने सोशल मीडिया पर बंदुक के साथ तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके साथ कई और सदस्य हैं, जिनके हाथों में बंदूक है। जी हां, केंटकी के अमेरिकी प्रतिनिधि थॉमस मैसी ने ट्विटर पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैरी क्रिसमस! पीएस सांता, कृपया बारूद लाओ।'
Merry Christmas! 🎄
— Thomas Massie (@RepThomasMassie) December 4, 2021
ps. Santa, please bring ammo. 🎁 pic.twitter.com/NVawULhCNr
मैसी, रिपब्लिकन जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी और छह अन्य लोगों की तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में लोगों के हाथों में एक M60 मशीन गन, AR-15 सेमी-ऑटोमैटिक राइफल और एक थॉम्पसन सबमशीन गन जैसे बंदुक शामिल थे। अमेरिकी कानून के तहत मशीनगन जैसे हथियार सेना, कानून प्रवर्तन और नागरिकों के लिए प्रतिबंधित हैं, जिन्होंने मई 1986 से पहले बनाए गए हथियारों के लिए विशेष लाइसेंस प्राप्त किया है। हालांकि, इन सभी के हाथों में जो बंदूकें हैं, वे असली हैं या नकली, यह पता नहीं चल सका है।
इस मामले में मैसी के कैंपेन मैनेजर जोनाथन वैन नॉर्मन ने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उधर, यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव बजट कमेटी की अध्यक्षता करने वाले डेमोक्रेटिक अमेरिकी प्रतिनिधि जॉन यारमुथ ने कांग्रेसी नेता के इस हरकत की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि केंटकी में हर कोई मैसी की तरह असंवेदनशील नहीं है।
गौतरलब है कि बीते दिनों मंगलवार को मिशिगन में 15 साल के एक हाई स्कूल के छात्र ने अपने स्कूल में अचानक गोलियां चला दीं, जिसमें चार छात्र मारे गए। इसके अलावा एक शिक्षक और छह अन्य घायल हो गए थे। इसके बाद अमेरिका में बंदूक के अधिकार और स्कूल में सुरक्षा को लेकर कई सारे सवाल उठने लगे हैं।