फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Company Thermo Fisher says its corona tests kit accurately detects Omicron variant

अमेरिकी कंपनी का दावा: उसकी टेस्ट किट 'ओमिक्रॉन' वैरिएंट का सटीक पता लगाती है, जल्द बढ़ाया जाएगा उत्पादन

Tue, 30 Nov 2021 09:15 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 30 Nov 2021 09:15 AM IST
सार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ओमिक्रॉन वैरिएंट के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि यह नया वैरिएंट दुनिया के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। संगठन ने इसे लेकर कहा कि दुनियाभर में इसके और फैलने की आशंका अधिक है।

विज्ञापन
US Company Thermo Fisher says its corona tests kit accurately detects Omicron variant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के दुनियां के कई देशों में फैलने के बाद से लोग डरे हुए हैं। अफ्रीकी देश बोत्सवाना में पहली बार पाया गया यह वायरस अब तेजी से पांव पसारने लगा है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इसे पहचानना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, इस बीच एक अमेरिकी कंपनी ने दावा किया है कि उसके पास जो उपलब्ध टेस्ट किट है वह ओमिक्रॉन वैरिएंट का सटीक पता लगाती है। 

विज्ञापन


थर्मो फिशर साइंटिफिक इंक ने सोमवार को एक बयान में कहा कि हमारी कंपनी की टेस्ट किट ओमिक्रॉन वैरिएंट का सटीक पता लगाती है। कंपनी ने कहा कि यह एकमात्र कोविड -19 परीक्षण किट है जो अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा अधिकृत है और ओमिक्रॉन वेरिएंट का पता लगा सकते हैं। कंपनी ने आगे कहा कि थर्मो फिशर की टैक्पाथ कोविड-19 जांच उस स्थिति में भी सटीक परिणाम दे सकती है, जब जीन लक्ष्य में से कोई एक उत्परिवर्तन से प्रभावित होता है।
विज्ञापन


और भी उत्पादन बढ़ाएंगे: थर्मो फिशर साइंटिफिक इंक
कंपनी ने कहा कि हम अफ्रीका और अन्य देशों से मांग को पूरा करने के लिए किट के उत्पादन को बढ़ाने के लिए तैयार है क्योंकि यह नए वैरिएंट का सटीक पता लगाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिक 'हैरान'
दक्षिण अफ़्रीका के अलावा कोरोना का ये नया वैरिएंट अब दुनिया के 13 देशों में पाया जा चुका है। इनमें बेल्जियम, बोत्सवाना, हांगकांग, कनाडा, इस्राइल, जर्मनी, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका में सेंटर फॉर एपिडेमिक रेस्पॉन्स एंड इनोवेशन के निदेशक प्रोफेसर टुलियो डी ओलिवेरा ने बताया है कि इस वैरिएंट ने हमें हैरान कर दिया है, सामान्यतः वायरस में जिस तरह के बदलाव होते हैं और जिनकी हमें उम्मीद होती है, उनकी तुलना में ये बहुत तेजी से बदल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed