{"_id":"5ff0e84a8ebc3e3fbd5a82f8","slug":"us-coast-guard-suspends-search-for-missing-boat-from-bahamas","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी तटरक्षक बल ने रोकी बहामास से लापता नौका की तलाश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी तटरक्षक बल ने रोकी बहामास से लापता नौका की तलाश
Sun, 03 Jan 2021 03:10 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बहामास।
एजेंसी, बहामास।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 03 Jan 2021 03:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
बहामास से इस हफ्ते की शुरुआत में रवाना हुई नौका की तलाश को अमेरिकी तटरक्षक बल ने रोक दिया है। लापता हुई नौका पर 20 लोग सवार थे तथा इसे तीन दिन पहले फ्लोरिडा पहुंचना था तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि बल के कर्मियों समेत अन्य ने करीब 84 घंटे तक और 44,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक इलाके में इस नौका की तलाश की।
विज्ञापन
हालांकि शुक्रवार दोपहर में यह तलाश रोक दी गई। हालांकि, अभी तक नौका पर सवार लोगों की जानकारी नहीं मिल पाई है। यह नौका सोमवार को बहामास से रवाना हुई थी तथा इसे मंगलवार को फ्लोरिडा के लेक वर्थ पहुंचना था। नौका के नहीं पहुंचने पर तटरक्षक बल तथा बहामास के अधिकारियों ने इसकी तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन