फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US China Tariff War Donald Trump Maybe we will work with Beijing China doing very poorly saddened to hear

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ वॉर के बीच चौंकाया, कहा- शायद... भविष्य में चीन के साथ काम करेंगे

Wed, 30 Apr 2025 11:25 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 30 Apr 2025 11:25 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर फिर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, अभी टैरिफ लागू नहीं हुए हैं। चीन अभी बहुत खराब स्थिति में है। चीन में उन्हें बहुत नुकसान हो रहा है, ये जानकर उन्हें काफी दुख हुआ है।

विज्ञापन
US China Tariff War Donald Trump Maybe we will work with Beijing China doing very poorly saddened to hear
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई वीडियो

विस्तार

पारस्परिक टैरिफ को लेकर हो रहे संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, शायद एक समय ऐसा आएगा, जब अमेरिका और चीन एक साथ मिलकर काम करेंगे। ट्रंप ने वाशिंगटन में कैबिनेट मीटिंग के दौरान कहा, 'अभी टैरिफ़ लागू नहीं हुए हैं। मुझे पता है कि चीन अभी बहुत खराब स्थिति में है। मैं नहीं चाहता कि चीन के साथ ऐसा हो। मुझे यह सुनकर वाकई दुख हुआ कि चीन में उन्हें बहुत नुकसान हो रहा है।'

विज्ञापन


भविष्य में चीन के साथ काम करने की उम्मीद
बकौल ट्रंप, चीन दुनिया की सबसे बड़ी समुद्री नावें भेज रहा है। इनकी मदद से माल ढुलाई हो रही है। ऐसा होते किसी ने पहले कभी नहीं देखा। नावों को वापस लौटाया जा रहा है, क्योंकि 145 फीसदी टैक्स के कारण उन्हें माल नहीं चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, शायद एस समय ऐसा आएगा, जब वे चीन के साथ मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन
दो हफ्ते पहले अमेरिका ने चीन पर बढ़ाई सख्ती
बता दें कि बीते 16 अप्रैल को अमेरिका ने चीन पर सख्ती बढ़ाई थी। चीन को अमेरिका पर अपनी जवाबी कार्रवाइयों के कारण 245 प्रतिशत तक टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है। यह जानकारी तब सामने आई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आयातित खनिजों और उससे बने उत्पादों पर अमेरिकी निर्भरता के कारण पैदा हुई जोखिमों की जांच के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।

ट्रंप की ओर से जवाबी टैरिफ के एलान के बाद शुरू हुआ टैरिफ वॉर
दस्तावेज में ट्रम्प के उस दावे का हवाला दिया गया है कि "विदेशी महत्वपूर्ण खनिजों पर अत्यधिक निर्भरता" और उनके खराब उत्पाद अमेरिकी रक्षा क्षमताओं, बुनियादी ढांचे के विकास और तकनीकी नवाचार को खतरे में डाल सकते हैं। आदेश में कहा गया है कि ट्रम्प ने सभी देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया है और उन देशों पर पारस्परिक रूप से उच्च टैरिफ लगाए हैं जिनके साथ अमेरिका का व्यापार घाटा सबसे अधिक है।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed