फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Capitol violence 15-day emergency extended in Washington

अमेरिकी संसद में सेंध : तोड़फोड़ के बाद वाशिंगटन में 15 दिन आपातकाल बढ़ाया

Fri, 08 Jan 2021 02:21 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Fri, 08 Jan 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
US Capitol violence 15-day emergency extended in Washington
अमेरिकी संसद भवन कैपिटल हिल पर ट्रंप के दक्षिणपंथी समर्थकों ने की हिंसा - फोटो : PTI

अमेरिका में आम चुनाव में हार के बाद इलेक्टोरल कॉलेज, अदालत और अपनी ही पार्टी में विरोध का सामना कर रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब भी सत्ता में बने रहने के लिए व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। उनके समर्थकों द्वारा अमेरिकी संसद की सुरक्षा में सेंध मारते हुए न सिर्फ अंदर तोड़फोड़ की बल्कि पुलिस से झड़पें भी कीं। इस बीच, वाशिंगटन की मेयर ने शहर में 15 दिन तक आपातकाल बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


अमेरिकी संसद भवन कैपिटल हिल पर निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दक्षिणपंथी समर्थकों की हिंसा में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तीन अन्य गंभीर हैं। इनमें से एक महिला की मौत पुलिस की गोली से हुई है। इस हिंसा में कई लोग घायल हैं। जब पूरे इलाके को खाली कराया गया तब ट्रंप समर्थकों के पास से बंदूकों के अलावा संदिग्ध विस्फोटक डिवाइसें भी मिलीं जिन्हें निष्क्रिय कर दिया गया।
विज्ञापन



दंगाई लोग प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी के कार्यालय में भी पहुंचे और तोड़फोड़ की। बिगड़ते हालात के बीच वाशिंगटन की मेयर मुरियल बाउजर ने 15 दिनों तक आपातकाल बढ़ाने का एलान कर दिया। देश में मंडराते हुए संकट को देखते हुए अमेरिकी वायुसेना भी हरकत में आ गई और नाइटवॉच विमान ई-4बी ने हवाई उड़ान भी भरी। इस अत्याधुनिक विमान में हजारों परमाणु बम नियंत्रित करने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब भी जमे प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा गिरफ्तार
कैपिटल हिल पर हुए हंगामे को देखते हुए अमेरिका की राजधानी में कर्फ्यू लगा दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद वहां पर प्रदर्शनकारी जमे हुए हैं और कई बार कर्फ्यू का उल्लंघन करके सड़कों पर आए। पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल करीब 52 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 47 लोगों को कर्फ्यू तोड़ने के अपराध में पकड़ा है। पुलिस प्रमुख रॉबर्ट कोंटे ने कहा कि सभी गिरफ्तार लोग वाशिंगटन के उपनगरों और निकटवर्ती राज्यों से यहां पहुंचे थे। पुलिस ने मृतकों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। जबकि इस हिंसक झड़प में 14 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।

नीले झंडों के साथ पहुंचे ट्रंप समर्थक
अमेरिका में नए राष्ट्रपति के नाम के औपचारिक एलान से पहले ही अमेरिकी संसद भवन के सामने हजारों ट्रंप समर्थकों ने नतीजे रद्द करने की मांग की। चुनाव में धांधली के आरोप लगाते हुए ये लोग लाल टोपी और नीले कपड़ों में यहां पहुंचे। उनके हाथों में नीले रंग के बैनर भी था जिनमें अमेरिका को महान बनाने वाले नारे लिखे थे। पुलिस ने जब इन समर्थकों को रोकने की कोशिश की तो लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई के सिर फूट गए और गोलियां भी चलीं। कुछ लोग रिपब्लिकन पार्टी के झंडे की ड्रेस पहन अस्थायी ढांचे पर भी चढ़े। इस तरह कैपिटल हिल पर हजारों लोग चढ़े और अंदर खिड़कियों के शीशे भी तोड़े।


अमेरिकी हिंसा पर चीन का तंज
अमेरिकी हिंसा को लेकर प्रतिद्वंद्वी देश चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने अमेरिका पर तंज कसा है। अखबार ने लिखा है, चीन उम्मीद करता है कि अमेरिका में जल्द से जल्द शांति, स्थिरता और सुरक्षा बहाल होगी। ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने हांगकांग में चल रहे प्रदर्शनों की तस्वीरें कैपिटल हिल इमारत में हुई हिंसा के साथ पेश करते हुए यह संकेत देने की कोशिश की है कि अमेरिका उसके साथ हांगकांग में गलत बर्ताव करता है। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता के हवाले से अखबार ने लिखा, हम चाहेंगे कि लोग देखें कि कैसे कुछ लोग और अमेरिकी मीडिया हांगकांग में हुई उथल-पुथल को एक अलग ही रंग देने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed