फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US briefs 5 Indian-American lawmakers on case against nikhil Gupta in Pannun plot

US: जांच में गलती हुई तो भारत-अमेरिका संंबंधों पर आ सकती है आंच, पन्नू मामले में भारतवंशी सांसदों की टिप्पणी

Sat, 16 Dec 2023 04:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 16 Dec 2023 04:35 AM IST
सार

अमेरिकी सांसद अमी बेरा, प्रमिला जयपाल, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति और श्री थानेदार ने बयान में कहा कि कांग्रेस सदस्यों के रूप में हमारे लिए अपने लोगों और व्यवस्थाओं की भलाई सबसे महत्वपूर्ण है। अभियोग में लगाए गए आरोप चिंताजनक है।

विज्ञापन
US briefs 5 Indian-American lawmakers on case against nikhil Gupta in Pannun plot
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नूं। - फोटो : Social Media

विस्तार

अगर भारतीय जांच अधिकारी पन्नू मामले की ठीक से जांच नहीं करते हैं तो इससे भारत-अमेरिका के रिश्तों पर असर पड़ सकता है। यह कहना है कि भारतीय मूल के अमेरिकी सांसदों का। बता दें, खालिस्तानी आतंकी पन्नू के हत्या की साजिश रचने का मामला अमेरिका में तूल पकड़ता जा रहा है। इस बीच बाइडन प्रशासन के अधिकारियों ने भारतीय मूल के पांच अमेरिकी सांसदों को निखिल गुप्ता पर लगे आरोपों की जानकारी दी। इसके बाद पांचों सासंदों ने एक संयुक्त बयान जारी किया।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस सदस्यों अमी बेरा, प्रमिला जयपाल, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति और श्री थानेदार ने संयुक्त बयान में कहा कि कांग्रेस सदस्यों के रूप में हमारे लिए अपने लोगों और व्यवस्थाओं की भलाई सबसे महत्वपूर्ण है। अभियोग में लगाए गए आरोप चिंताजनक है। हम मामले की जांच के लिए भारत सरकार की घोषणा का स्वागत करते हैं। भारत पूरी जांच करे। आरोपियों का पता लगना आवश्यक है। हमारा मानना है कि अमेरिका-भारत साझेदारी से दोनों देशों के लोगों पर सकारात्मक असर पड़ा है। जांच अगर ठीक नहीं हुई तो साझेदारी को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


पहले जानिए, कौन है निखिल गुप्ता और क्या लगे हैं आरोप
अमेरिका के न्याय विभाग के अनुसार, 52 वर्षीय निखिल गुप्ता एक भारतीय नागरिक हैं। 30 जून 2023 को चेक रिपब्लिक में गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब चेक रिपब्लिक से निखिल गुप्ता को अमेरिका प्रत्यर्पण किया जाएगा। अमेरिकी न्याय विभाग का कहना है कि भारत के एक सरकारी अधिकारी, जिसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है, वह निखिल  गुप्ता और अन्य उस सरकारी अधिकारी के संपर्क में था। ये लोग अमेरिका में एक राजनीतिक कार्यकर्ता, जो भारतीय मूल का है और अमेरिकी नागरिक है, उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी अमेरिका साफ कर चुका है मामला
हाल ही में, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय उत्पीड़न को सहन नहीं करता, यह बात सिर्फ भारत के लिए नहीं है, बल्कि पूरे विश्व के लिए है। हम विरोध करते हैं फिर चाहे वह कोई भी देश हो। यह एक बड़ा मुद्दा है और हम मंचों से ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करते। हमें जैसे ही मामले की जानकारी मिली वैसे ही हमारे वरिष्ठ अधिकारियों ने भारतीय वरिष्ठों के साथ बैठक की। हमने स्पष्ट कर दिया कि हम ऐसे किसी मामले को बेहद गंभीरता से लेते हैं। भारत मामले की जांच कर रहा है। हम जांच के नतीजे देखने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed