{"_id":"60d385f7d5b3e96a8b1bec4e","slug":"us-blocks-36-websites-on-iranian-propaganda-due-to-tensions-between-iran-and-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: ईरानी दुष्प्रचार पर अमेरिका ने 36 वेबसाइटों पर रोक लगाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कार्रवाई: ईरानी दुष्प्रचार पर अमेरिका ने 36 वेबसाइटों पर रोक लगाई
Thu, 24 Jun 2021 12:35 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, दुबई
पीटीआई, दुबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:35 AM IST
सार
- यह कदम अमेरिकी प्रशासन द्वारा वैश्विक ताकतों के 2015 के परमाणु करार पर जारी वार्ता और ईरान में इब्राहीम रईसी की राष्ट्रपति चुनाव में जीत के कुछ दिन बाद उठाया गया है।
विज्ञापन
us-iran
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान-अमेरिका में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान सरकार से संबद्ध तीन दर्जन न्यूज वेबसाइट पर रोक लगा दी है। इस कार्रवाई को ईरानी मीडिया पर एक दूरगामी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
इब्राहिम रईसी के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका ने की अहम कार्रवाई
अमेरिकी अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि बंद की गई करीब 36 वेबसाइटों में से अधिकांश ईरान द्वारा किए जाने वाले दुष्प्रचार प्रयासों से जुड़ी थीं।
विज्ञापन
हालांकि अमेरिकी प्रशासन ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन इसे ईरान के नए राष्ट्रपति को अमेरिका का झटका माना जा रहा है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने अमेरिका द्वारा वेबसाइट बंद करने की घोषणा की, लेकिन इस मामले पर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
यह कदम वैश्विक ताकतों के 2015 के परमाणु करार पर जारी वार्ता और ईरान में इब्राहीम रईसी की राष्ट्रपति चुनाव में जीत के कुछ दिन बाद उठाया गया है।
बता दें, चुनाव में जीत के बाद रईसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ तेहरान के बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और क्षेत्रीय मिलिशिया के समर्थन पर वार्ता की संभावनाएं खारिज कर दी थीं। इन वेबसाइटों में ईरान की सरकारी मीडिया प्रेस टीवी, यमन के हूती विद्रोहियों का अल मसीराह, और ईरान का सरकारी अरबी भाषा का टीवी चैनल अल-अलम शामिल है।