फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Blacklists South Africa Influential Indian-origin Gupta Family Over Widespread Corruption

अमेरिका ने भारतीय मूल के गुप्ता बंधुओं पर लगाए प्रतिबंध, सहारनपुर से है गहरा नाता

Fri, 11 Oct 2019 06:15 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 11 Oct 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
US Blacklists South Africa Influential Indian-origin Gupta Family Over Widespread Corruption

अमेरिका ने बृहस्पतिवार को दक्षिण अफ्रीका के भारतीय मूल के हाई प्रोफाइल गुप्ता परिवार पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के मूल निवासी और गुप्ता बंधुओं के नाम से मशहूर इस परिवार पर ‘महत्वपूर्ण भ्रष्टाचार नेटवर्क’ चलाने के आरोप में प्रतिबंध लगाए गए हैं। 1990 में सहारनपुर से दक्षिण अफ्रीका गए गुप्ता बंधुओं पर अपने राजनीतिक संबंधों का लाभ उठाकर रिश्वतखोरी को बढ़ावा देने, सरकारी ठेकों को हथियाने और सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने का भी आरोप है। 

विज्ञापन


अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के मुताबिक, गुप्ता बंधुओं पर प्रतिबंध की कार्रवाई विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) की तरफ से की गई है। ट्रेजरी विभाग की तरफ से खासतौर पर अजय गुप्ता, अतुल गुप्ता, राजेश गुप्ता और उनके सहयोगी सलीम इस्सा को दक्षिण अफ्रीका में भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि अपने खिलाफ दक्षिण अफ्रीका में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू होने के बीच में गुप्ता परिवार वहां से दुबई शिफ्ट हो गया था।  ट्रेजरी विभाग के अंडर सेक्रेटरी (आतंकवाद व वित्तीय इंटेलिजेंस) सिगाल मांडलेकर के मुताबिक, अजय इस परिवार का मुखिया है,जो परिवार के भ्रष्ट व्यापार की रणनीतियों को तय करता है और उसके वित्तीय मसलों पर नियंत्रण रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल को भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों तक गुप्ता परिवार की पहुंच बनाने के लिए जाना जाता है, जबकि राजेश शक्तिशाली दक्षिण अफ्रीकी राजनेताओं के बेटों से अहम संबंध कायम करता था। राजेश ने ही भ्रष्टाचार के लिए कुख्यात एक दक्षिण अफ्रीकी राज्य में परिवार के व्यापार व संबंधों को आगे बढ़ाने का नेतृत्व किया था। ट्रेजरी विभाग के हिसाब से सलीम इस्सा गुप्ता परिवार के भ्रष्टाचार नेटवर्क को हर तरीके का सहयोग देने का काम करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed