{"_id":"5df1584d8ebc3e87b270894a","slug":"us-blacklisted-pak-encounter-specialist-officer-rao-anwar-ahmed-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ को अमेरिका ने काली सूची में डाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ को अमेरिका ने काली सूची में डाला
Thu, 12 Dec 2019 02:27 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
राव अनवर
- फोटो : The News Pakistan
अमेरिका ने ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के नाम से मशहूर पाकिस्तान के एक पूर्व पुलिस अधिकारी को काली सूची में डाल दिया है। राव अनवर अहमद खान पर मानवाधिकारों के उल्लंघन के गंभीर आरोप हैं। खान ने 90 से अधिक मुठभेड़ों को अंजाम दिया, जिसमें 400 से अधिक लोग मारे गए थे, जो ज्यादातर फर्जी थे।
विज्ञापन
अमेरिकी वित्त मंत्रालय के मुताबिक, सिंध प्रांत के मलिर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में अपनी सेवा दे चुके खान पर फर्जी मुठभेड़ों को अंजाम देने के आरोप हैं। खान ने अनवर ने मलिर जिले में 190 से अधिक मुठभेड़ों को अंजाम दिया, जिसमें 400 से अधिक लोग मारे गए थे। इनमें से अधिकतर हत्याओं को पुलिस कस्टडी में अंजाम दिया गया।’
विज्ञापन
इसके अलावा खान पर वसूली, भूमि अधिग्रहण, मादक पदार्थ की तस्करी और हत्या का भी आरोप हैं। अधिकारी ने कहा, ‘खान पुलिस, अपराधी और ठगों के नेटवर्क के भी प्रमुख थे, जो वसूली, भूमि अधिग्रहण, मादक पदार्थ की तस्करी और हत्या करने जैसे अपराधों में शामिल थे।’ अमेरिका के इस कदम का पाकिस्तान के लोगों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
वॉइस ऑफ कराची के प्रमुख नदीम नुसरत ने कहा, ‘वैश्विक स्तर पर मानवाधिकार की रक्षा करने की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है। ‘वॉइस ऑफ कराची’ की अपनी टीम और सिंध में रहने वाले चार करोड़ लोगों की ओर से मैं विश्व स्तर पर मानवाधिकार के हनन करने में शामिल खान और अन्य के खिलाफ अमेरिकी कदम का स्वागत करता हूं।’