{"_id":"69229c72f98b212e480cd38a","slug":"us-aviation-alert-near-venezuela-as-trump-signals-no-limits-on-response-deploys-b-52-for-attack-demo-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"FAA Alert: वेनेजुएला के पास हवाई क्षेत्र को लेकर अलर्ट जारी, अमेरिका ने बी-52 बॉम्बर से किया 'डेमो अटैक'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
FAA Alert: वेनेजुएला के पास हवाई क्षेत्र को लेकर अलर्ट जारी, अमेरिका ने बी-52 बॉम्बर से किया 'डेमो अटैक'
Sun, 23 Nov 2025 11:02 AM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:02 AM IST
सार
अमेरिका की तरफ से वेनेजुएला की सीमा के पास बड़े पैमाने पर सैन्य प्रदर्शन किया जा रहा है। दरअसल, अमेरिका सोमवार को वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर आतंकी का ठप्पा लगाने वाला है। वहीं वेनेजुएला के पास अमेरिकी विमानों के धमक के बीच एफएए ने अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सैन्य विकल्पों को खुला रखते हुए बी-52 परमाणु-सक्षम बॉम्बर का 'अटैक डेमो' करवाया। इसी के कुछ ही देर बाद अमेरिकी विमानन नियामक फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र को लेकर नई एविएशन अलर्ट जारी की।
यह भी पढ़ें - Mossad: इस्राइली खुफिया एजेंसी का दावा- अब यूरोप में हमले की साजिश रच रहा हमास, आतंकी नेटवर्क कर रहा तैयार
वेनेजुएला के ऊपर उड़ान भरना खतरनाक- एफएए
अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने दोपहर 1:08 बजे एक नोटिस टू एयरमेन जारी करते हुए कहा कि वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र में 'संभावित रूप से खतरनाक स्थिति' बन सकती है। इस चेतावनी में कहा गया कि सुरक्षा जोखिम बढ़ रहे हैं, सैन्य गतिविधि तेज है और इन हालात का असर सभी ऊंचाइयों पर उड़ने वाले विमानों पर पड़ सकता है- चाहे वे ओवरफ्लाइट हों, टेकऑफ, लैंडिंग पर हों या जमीन पर। यह सलाह मैक्वेटिया उड़ान सूचना क्षेत्र (एफआईआर) के लिए है, जिसमें पूरा वेनेजुएला, दक्षिणी कैरेबियन और कोलंबिया, गुयाना, ब्राजील और त्रिनिदाद के ऊपर का हवाई क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन
बी-52 बॉम्बर का 'डेमो अटैक'
एफएए की चेतावनी के तुरंत बाद अमेरिकी वायुसेना ने पुष्टि की कि एक बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बॉम्बर, दो केसी-135 टैंकरों और लड़ाकू विमानों के साथ दक्षिणी कमांड क्षेत्र में 'बॉम्बर अटैक डेमो' उड़ान पर गया। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक यह ऑपरेशन उन ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ चल रहे मिशनों का हिस्सा है जिनके तार वे वेनेजुएला से जोड़ते हैं।
ट्रंप की चेतावनी- हम कुछ भी कर सकते हैं
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला पर कार्रवाई के सभी विकल्प खुले हैं। उन्होंने दावा किया कि मादुरो 'नार्को-टेररिज्म को संरक्षण दे रहे हैं और इससे अमेरिका को 'तगड़ा नुकसान' हो रहा है, चाहे वह ड्रग तस्करी हो या गैर-कानूनी प्रवासन। ट्रंप ने यह भी कहा कि वे शायद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से बात कर सकते हैं, लेकिन 'किसी भी विकल्प को नकार नहीं रहे।'
मादुरो ने बातचीत के संकेत दिए
ट्रंप के बयान के बाद मादुरो ने भी कहा कि वे अमेरिकी प्रशासन से बातचीत के लिए तैयार हैं। इससे कूटनीतिक हलचल और बढ़ गई है कि क्या दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू हो सकती है या हालात और बिगड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार, वॉशिंगटन कार्टेल डे लॉस सोल्स, जिसे अमेरिका मादुरो के नियंत्रण में चलने वाला ड्रग नेटवर्क बताता है, को आतंकी संगठन घोषित करने की तैयारी कर रहा है।
यह भी पढ़ें - G20: 'और काम करने की जरूरत', यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की शांति योजना को लेकर असहमति; पश्चिमी देश क्यों नाखुश?
कैरेबियन क्षेत्र में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य जमावड़ा
इस पूरे घटनाक्रम से पहले ही अमेरिका ने कैरेबियन में यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड और उसके स्ट्राइक ग्रुप को तैनात कर दिया है। वहीं, अमेरिकी नौसेना लगातार उन जहाजों को इंटरसेप्ट कर रही है जिन पर नशीले पदार्थ ले जाने का शक होता है।