फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US attacked bombs on its own airbase before leaving Syria

सीरिया छोड़ने से पहले अमेरिका ने अपने ही एयरबेस पर बरसाए बम

Tue, 22 Oct 2019 03:35 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 22 Oct 2019 03:35 AM IST
सार

  • अमेरिकी सेना अपना बेस छोड़ने से पहले उसे तबाह कर रही है
  • सीरिया में कुर्द बलों और तुर्की सेना के बीच जबरदस्त युद्ध छिड़ा हुआ है
  • अमेरिका पूर्वोत्तर सीरिया से अपने सैनिकों की वतन में वापसी कर रही है

विज्ञापन
US attacked bombs on its own airbase before leaving Syria
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तरी सीरिया के जिस इलाके में तुर्की सेना के साथ कुर्द बलों की लड़ाई चल रही है वहां से अमेरिका लौटते वक्त अमेरिकी सेना अपना बेस छोड़ने से पहले उसे तबाह कर रही है। अमेरिकी सशस्त्र बलों ने उत्तरी सीरिया के अल-हसाका प्रांत के बेस से सैनिकों को निकालने से पहले अपना वायुसेना अड्डा बमबारी करके उड़ा दिया।

विज्ञापन


सीरियाई अरब न्यूज एजेंसी ने बताया कि अमेरिका ने ताल तम्र के शहर के पास ताल बडार बस्ती में परिवहन विमानों के लिए लैंडिंग सुविधाओं के साथ अपने सैन्य ठिकाने पर बमबारी की। इस इलाके में अमेरिका समर्थित कुर्द बलों और तुर्की सेना के बीच जबरदस्त युद्ध छिड़ा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना वर्तमान में अस-सबेह बांध के पास अल-हसाका में एक और बेस छोड़ने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका ने सात अक्तूबर को घोषणा की थी कि वह पूर्वोत्तर सीरिया से अपने सैनिकों की वतन में वापसी करेगी। इसके दो दिनों के बाद तुर्की ने इस इलाके में सैन्य अभियान शुरू कर दिया, ताकि वह इस इलाके को आतंकवादियों से मुक्त कर कुर्द लड़ाकों का सफाया कर सके। उस समय भी अमेरिका ने कहा था कि वह न तो तुर्की के अभियान का समर्थन करता है और न ही इसमें शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 ताकि प्रतिद्वंद्वी सेनाओं में न फंसें अमेरिकी सैनिक

वहीं, आतंकी संगठन आईएस के खिलाफ जंग में अमेरिका का साथ देने वाले कुर्दों को अकेला छोड़ने के सवाल पर राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि अमेरिकी सरकार को आगे भी उनके साथ काम करने की उम्मीद है। तुर्की के हमले के बाद, अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा कि 1000 अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों को उत्तरी हिस्से से इसलिए वापस निकाला गया है ताकि वे प्रतिद्वंद्वी सेनाओं के बीच फंस न जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed