फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Army says it killed senior ISIS official in Syria

US: अमेरिकी सेना का दावा- सीरिया में ISIS के वरिष्ठ अधिकारी को मार गिराया, उसामा जमाल के रूप में हुई पहचान

Thu, 20 Jun 2024 07:09 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, वाशिंगटन डीसी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, वाशिंगटन डीसी Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Jun 2024 07:09 AM IST
सार

अमेरिकी सेना के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि उसने रविवार को सीरिया में एयर स्ट्राइक करके आईएसआईएस के एक सीनियर अधिकारी को मार गिराया है। मारे गए आईएसआईएस अधिकारी की पहचान उसामा जमाल मुहम्मद इब्राहिम अल-जनाबी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
US Army says it killed senior ISIS official in Syria
यूएस आर्मी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि रविवार को सीरिया में हवाई हमले में आईएसआईएस का एक वरिष्ठ अधिकारी मारा गया है। यूएस सेंट्रल कमांड ने जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए आईएसआईएस संगठन के सदस्य की पहचान उसामा जमाल मुहम्मद इब्राहिम अल-जनाबी के रूप में की गई है।

विज्ञापन

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसकी मौत से आईएसआईएस की क्षमता कम हो जाएगी। 

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल माडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘"सीरिया में 16 जून को यूएस सेंट्रल कमांड ने सीरिया में हवाई हमला किया, जिसमें आईएसआईएस के एक वरिष्ठ अधिकारी उसामा जमाल मुहम्मद इब्राहिम अल-जनाबी की मौत हो गई। उसकी मौत से आईएसआईएस की संसाधन जुटाने और आतंकी हमले करने की क्षमता कम होगी।"  

विज्ञापन

 

तीन हफ्ते पहले ISIS के तीन आतंकियों को मारा था

सीएनएन के मुताबिक यूएस अफ्रीका कमांड ने लगभग तीन हफ्ते पहले, सोमालिया में धरदार के पास एक दूरदराज के इलाके में किए गए हवाई हमले में तीन आईएसआईएस आतंकवादियों के मारे जाने का अनुमान लगाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी से मार्च तक, सेंटकॉम और उसके सहयोगियों ने सीरिया में सात आईएसआईएस गुर्गों को मार डाला और 27 अन्य को हिरासत में लिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी समय के दौरान इराक में 11 आतंकवादी मारे गए और 36 लोगों को हिरासत में लिया गया  है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले अप्रैल में, CENTCOM कमांडर जनरल एरिक कुरिला ने कहा  कि हम आईएसआईएस के पूरी तरह खात्मा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आईएसआईएस क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए खतरा है।


कुरिला ने आगे कहा कि इराक और सीरिया के बाहर हिरासत में लिए गए आईएसआईएस सदस्यों को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे कि वो अपनी सेनाओं को फिर से पुनर्गठित करने की कोशिश ना कर सकें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed