{"_id":"5bc411cebdec2269ba10b996","slug":"us-army-didn-t-complete-the-goal-of-requirement-due-to-obesity","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार अमेरिकी सेना भर्ती का लक्ष्य नहीं कर पाई पूरा, यह है कारण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पहली बार अमेरिकी सेना भर्ती का लक्ष्य नहीं कर पाई पूरा, यह है कारण
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमेरिका की सेना अपनी भर्ती प्रक्रिया का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई है। 13 साल में ऐसा पहली बार हुआ है। एक ओर रूस और चीन अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं, वहीं एक और चुनौती है जो सेना के बढ़ने में बाधा बन रही है। यह चनौती है मोटापे की।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
केवल अमेरिका ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बीते साल 2.2 अरब लोग ओवरवेट थे। इससे पहले साल 2005 में भी भर्ती प्रक्रिया का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया था।
काउंसिल फॉर स्ट्रांग अमेरिका की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक तिहाई अमेरिकी युवकों का वजन इतना अधिक है कि वह सेना में भर्ती होने के योग्य नहीं हैं। इस चुनौती से अमेरिकी सेना चिंतित है। बीते महीने ही सेना ने इस बात की जानकारी दी थी कि 76,500 नई भर्ती का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाएगा और केवल 70 हजार भर्ती ही पूरी हो पाएंगी।
प्रमुख कारण है मोटापा
अमेरिकी रक्षा विभाग का कहना है कि 17 से 24 आयु वर्ग के 71 फीसदी युवाओं के सेना में भर्ती नहीं होने के प्रमुख कारणों में से एक मोटापा है। इसके अलावा अन्य कारणों में ड्रग्स और कम शिक्षा है।