फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US announces 50 lakh dollars reward for info on terrorist attack on atheist blogger Avijit Roy, wife

अविजीत रॉय हत्याकांड: सुराग देने वालों को अमेरिका देगा 50 लाख डॉलर का इनाम, बांग्लादेश में हुआ था आतंकी हमला

Tue, 21 Dec 2021 05:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, वाशिंगटन/ढाका
पीटीआई, वाशिंगटन/ढाका Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 21 Dec 2021 05:20 PM IST
सार

बांग्लादेश में जन्म अमेरिकी नागरिक 42 वर्षीय रॉय को 26 फरवरी 2015 को ढाका यूनिवर्सिटी में एक पुस्तक मेले से बाहर निकलते ही इस्लामिक आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया था। रॉय धार्मिक कट्टरपंथियों के कड़े आलोचक थे। 

विज्ञापन
US announces 50 lakh dollars reward for info on terrorist attack on atheist blogger Avijit Roy, wife
बांग्लादेशी-अमेरिकी नास्तिक ब्लॉगर अविजीत रॉय और उनकी पत्नी रफीदा बोन्या - फोटो : facebook

विस्तार

अमेरिका ने 2015 में बांग्लादेश में हुए जघन्य आतंकवादी हमले का सुराग देने वाले को 50 लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है। इस हमले में बांग्लादेशी-अमेरिकी नास्तिक ब्लॉगर अविजीत रॉय की मौत हो गई और उनकी पत्नी रफीदा बोन्या अहमद गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। 

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग ने इस इनाम का एलान किया। बांग्लादेश में जन्म अमेरिकी नागरिक 42 वर्षीय रॉय को 26 फरवरी  2015 को ढाका यूनिवर्सिटी में एक पुस्तक मेले से बाहर निकलते ही इस्लामिक आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया था। रॉय धार्मिक कट्टरपंथियों के कड़े आलोचक थे। 
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग की कूटनीतिक सुरक्षा सेवा ने अपने रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस (RFJ) कार्यालय के माध्यम से, ढाका में हुए आतंकवादी हमले की जानकारी के लिए इनाम की पेशकश की है। इसमें अमेरिकी नागरिक अविजीत रॉय की मौत हो गई थी और उनकी पत्नी, रफीदा बोन्या अहमद गंभीर रूप से घायल हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रॉय की हत्या और अहमद पर हमले में शामिल लोगों की किसी भी देश में गिरफ्तारी या उनके बारे में सूचना देने वाले के लिए 50 लाख अमेरिकी डॉलर के इनाम की पेशकश की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed