फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Angry Over OPEC+ decision on oil production mistake, says it has favoured Russia

US vs Russia: ओपेक+ देशों के तेल उत्पादन में कटौती पर भड़का अमेरिका, लगाया रूस को लाभ पहुंचाने का आरोप

Wed, 19 Oct 2022 08:03 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 19 Oct 2022 08:03 AM IST
सार

ओपेक प्लस देशों ने हाल में कहा कि वह तेल उत्पादन में प्रति दिन 20 लाख बैरल की कमी करेगा, जो  कि कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे बड़ी कटौती है।

विज्ञापन
US Angry Over OPEC+ decision on oil production mistake, says it has favoured Russia
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सऊदी अरब के नेतृत्व वाले ओपेक + देशों द्वारा तेल उत्पादन में कटौती की घोषणा के बाद अमेरिका बुरी तरह से भड़क गया है और इसे बहुत बड़ी गलती बताया है। अमेरिका ने कहा है कि इन सभी देशों का फैसला एक तरह से रूस का समर्थन है जिससे भविष्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि ओपेक प्लस देशों ने हाल में कहा कि वह तेल उत्पादन में प्रति दिन 20 लाख बैरल की कमी करेगा, जो  कि कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे बड़ी कटौती है।

विज्ञापन


 तेल कटौती का फैसला अमेरिकी लोगों और दुनिया भर के परिवारों के हितों के खिलाफ: अमेरिका
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने मंगलवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ओपेक + ने पिछले सप्ताह जो निर्णय लिए, वे रूसियों के पक्ष में थे और अमेरिकी लोगों और दुनिया भर के परिवारों के हितों के खिलाफ थे। हमारा मानना है कि यह निर्णय निम्न-आय वाली अर्थव्यवस्थाओं को चोट पहुंचाने और नुकसान पहुंचाने वाला है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह गुमराह करने वाला था और यह एक गलती और एक अदूरदर्शी निर्णय था।
विज्ञापन


सऊदी के साथ संबंधों का पुनर्मूल्यांकन करेगा अमेरिका
तेल उत्पादन को लेकर अमेरिका और सऊदी अरब के संबंधों में दरार आने लगी है। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि तेल उत्पादक देशों के सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने उत्पादन को कम करने के लिए रूस का पक्ष लिया है। राष्ट्रपति जो बाइडन रियाद के साथ अमेरिकी संबंधों का पुनर्मूल्यांकन करेंगे। 13 राष्ट्र वाले  ओपेक संगठन और मॉस्को के नेतृत्व वाले उसके 10 सहयोगियों ने नवंबर से प्रतिदिन दो मिलियन बैरल उत्पादन कम करने के अपने फैसले से व्हाइट हाउस को नाराज कर दिया है। आशंका है कि इस फैसले से तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed