फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US ambassador in india absence two years is embarrassment india america relation most valuable world says sena

USA: 'भारत में दो साल से अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति नहीं होना शर्मनाक', अमेरिकी सांसद ने सरकार पर उठाए सवाल

Fri, 03 Mar 2023 09:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 03 Mar 2023 09:57 AM IST
सार

अमेरिका के सीनेटर मार्क वार्नर ने कहा है कि 'यह शर्मनाक है, हम कहते हैं कि यह दुनिया में सबसे अहम और मूल्यवान संबंधों (भारत-अमेरिका संबंध) में से है और इसके बावजूद हम एक राजदूत की नियुक्ति नहीं कर सके हैं।' 

विज्ञापन
US ambassador in india absence two years is embarrassment india america relation most valuable world says sena
भारत और अमेरिका - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका की सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर (सांसद) ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि भारत में दो साल से अमेरिकी राजदूत की अनुपस्थिति शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि अगर एरिक गारसेट्टी के नाम को सीनेट से मंजूरी नहीं मिलती है तो हमें किसी अन्य समान रूप से योग्य व्यक्ति को भारत में राजदूत नियुक्त कर देना चाहिए। बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लॉस एंजेलेस के पूर्व मेयर एरिक गारसेट्टी को भारत में अमेरिका का नया राजदूत नियुक्त किया है। हालांकि अभी गारसेट्टी के नाम को सीनेट से मंजूरी मिलनी बाकी है। 

विज्ञापन


अमेरिका के सांसद मार्क वार्नर ने कहा है कि 'यह शर्मनाक है, हम कहते हैं कि यह दुनिया में सबसे अहम और मूल्यवान संबंधों (भारत-अमेरिका संबंध) में से है और इसके बावजूद हम एक राजदूत की नियुक्ति नहीं कर सके हैं।' बता दें कि हाल ही में अमेरिका के सीनेटर्स का एक दल भारत दौरे पर आया था। मार्क वार्नर भी उस दल में शामिल थे। वार्नर ने कहा कि उनके भारत दौरे पर भारतीयों ने भी अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति का मुद्दा उठाया। वार्नर ने कहा कि 'भारतीय दोस्तों ने कहा कि आप भारत अमेरिका के मजबूत संबंधों की बात करते हैं लेकिन आपके राजदूत यहां लंबे समय से नहीं हैं। अब स्थानीय राजनीति में भी यह मुद्दा उठाया जा रहा है। लेकिन मुझे लगता है कि अब जल्द ही एरिक गारसेट्टी की नियुक्ति हो जाएगी।'
विज्ञापन


वार्नर ने कहा कि अगर गारसेट्टी की नियुक्ति होती है तो यह बढ़िया होगा लेकिन अगर नहीं हो पाती है तो हमें उनके समान ही योग्य व्यक्ति को तुरंत नियुक्त कर देना चाहिए। अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो यह बेहद शर्मनाक होगा। बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एरिक गारसेट्टी को भारत में अमेरिका का नया राजदूत नियुक्ति किया है लेकिन रिपबल्किन पार्टी और कुछ डेमोक्रेटिक सांसदों द्वारा गारसेट्टी के नाम का विरोध किया जा रहा है। दरअसल गारसेट्टी पर आरोप है कि लॉस एंजेलेस का मेयर रहने के दौरान उन्होंने कुछ स्टाफ सदस्यों के साथ छेड़छाड़ की थी। अब आठ मार्च को सीनेट में एरिक गारसेट्टी के नाम पर वोटिंग होगी, जिसके बाद ही तय होगा कि गारसेट्टी भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed