फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US accuses Chinese hackers of stealing information related to corona vaccine

अमेरिका ने चीनी हैकरों पर कोरोना वैक्सीन से जुड़ी जानकारियां चुराने का लगाया आरोप

Wed, 22 Jul 2020 01:53 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 22 Jul 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
US accuses Chinese hackers of stealing information related to corona vaccine
साइबर क्राइम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

अमेरिकी न्याय विभाग ने मंगलवार को दो चीनी हैकरों पर अमेरिका और दुनिया के कई दूसरे देशों की लगभग 100 से ज्यादा कंपनियों की कोरोना वैक्सीन से जुड़ी गुप्त जानकारियां और बौद्धिक संपदा की चोरी का आरोप लगाया। 

विज्ञापन

 
राष्ट्रीय सुरक्षा के सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन डिमर्स ने बताया कि चीनी हैकर्स ली शियाओयू और डोंग जियाजी ने संयुक्त राज्य अमेरिका और हांगकांग में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को भी अपना निशाना बनाया है। डिमर्स ने कहा कि हैकर्स चीन के राज्य के सुरक्षा मंत्रालय के साथ काम कर रहे थे।
विज्ञापन

 

एफबीआई के डिप्टी डायरेक्टर डेविड बोदिच ने कहा कि चीन अपनी खुफिया एजेंसी के माध्यम से निर्देशित साइबर अपराध के द्वारा न सिर्फ अमेरिका बल्कि अन्य देशों को भी धमकी देने की कोशिश कर रहा है।


यूएस अटॉर्नी विलियम हैलॉप ने कहा कि हैकर्स ने दुनिया भर की कंपनियों को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि हैकरों द्वारा अमेरिका समेत दुनिया भर में कई व्यवसायों, व्यक्तियों और एजेंसियों के कंप्यूटर सिस्टम को हैक कर लिया गया है और इसके बाद संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां चोरी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed