फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several killed in Pakistan as roadside bomb hits vehicle carrying coal miners

Pakistan: अशांत बलूचिस्तान आईईडी की चपेट में आया ट्रक, धमाके में 11 कोयला श्रमिकों की मौत; सात घायल

Fri, 14 Feb 2025 07:47 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 14 Feb 2025 07:47 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक आईईडी विस्फोट में 11 कोयला श्रमिकों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। विस्फोट एक ट्रक के सड़क किनारे रखे विस्फोटक से टकराने के कारण हुआ, और जांच जारी है।

विज्ञापन
Several killed in Pakistan as roadside bomb hits vehicle carrying coal miners
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को एक आईईडी विस्फोट में 11 कोयला श्रमिकों के मारे जाने की खबर है। वहीं, सात अन्य लोग घायल हुए हैं। ये श्रमिक एक ट्रक में जा रहे थे, जो सड़क किनारे रखे विस्फोटक के संपर्क में आ गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


हरनई के उपायुक्त हजरत वली काकड़ के मुताबिक, विस्फोट प्रांत के हरनई जिले के शाहराग इलाके में एक छोटे ट्रक पर हुआ। काकड़ ने कहा, हमने 11 शवों और सात घायलों को अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि पीड़ित कोयला खदानों में काम करते थे और घायलों को नजदीकी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह विस्फोट एक आईईडी के कारण हुआ, जिसे सड़क के किनारे लगाया हुआ था। कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और दोषियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने घटना पर दुख जताया और कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। रिंद ने कहा कि सबूत एकत्र किए जा रहे हैं और प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विस्फोटक सामग्री को सड़क के किनारे लगाया गया था और जब ट्रक वहां से गुजरा तो उसमें विस्फोट हो गया।


अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन अतीत में इसी तरह के हमलों के लिए प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) को जिम्मेदार ठहराया गया है। प्रतिबंधित विद्रोही समूहों ने हाल के महीनों में अपने हमले तेज किए हैं और बलूचिस्तान में काम कर रहे सुरक्षा बलों, सुरक्षा प्रतिष्ठानों और चीनी नागरिकों को निशाना बनाया गया है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed