फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UPI system will start soon in Sri Lanka agreement was signed between two countries last year

UPI: श्रीलंका में जल्द शुरू होगी यूपीआई प्रणाली, पिछले साल दोनों देशों के बीच हुआ था समझौता

Wed, 10 Jan 2024 06:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 10 Jan 2024 06:02 AM IST
सार

मालूम हो कि जुलाई 2023 में दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) स्वीकृति के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

विज्ञापन
UPI system will start soon in Sri Lanka agreement was signed between two countries last year
यूपीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने श्रीलंका के साथ यूपीआई भुगतान प्रणाली को जल्द शुरू करने पर चर्चा की। भारत के उच्चायुक्त संतोष झा और सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका (सीबीएसएल) के गवर्नर डॉ. नंदलाल वीरसिंघे के बीच हुई बैठक में इसके क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। बैठक के बाद संतोष झा ने कहा, गवर्नर के साथ बैठक में दोहराया गया कि श्रीलंका के आर्थिक सुधार में भारत एक दृढ़ भागीदार बना रहेगा। श्रीलंका में यूपीआई भुगतान प्रणाली के शीघ्र लॉन्च, भारतीय रुपये के जरिये व्यापार में वृद्धि और श्रीलंका की ऋण पुनर्गठन प्रक्रिया पर सकारात्मक चर्चा हुई।

विज्ञापन

मालूम हो कि जुलाई 2023 में दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) स्वीकृति के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत दोनों देशों ने यूपीआई और लंका पे को जोड़कर फिनटेक सेक्टर कनेक्टिविटी पर काम करने की प्रतिबद्धता जताई थी।

विज्ञापन


रेलवे के बुनियादी ढांचे में श्रीलंका की सहायता करेगा भारत
भारत-श्रीलंका ने मिलकर रेलवे नेटवर्क को उन्नत करने के लिए पूरे द्वीप राष्ट्र में 9.127 करोड़ डॉलर की लागत से कई कार्य शुरू किए हैं। इससे वस्तुओं-सेवाओं की गतिशीलता बढ़ेगी व आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि श्रीलंका के परिवहन, राजमार्ग और मास मीडिया मंत्री डॉ. बंडुला गुणवर्धने तथा श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने कई कार्यों का शुभारंभ किया। परिवहन मंत्री गनवार्डेना ने श्रीलंका को विशेष रूप से परिवहन क्षेत्र में दिए गए समर्थन के लिए भारत को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed