फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   updates Jaishankar Maldivian visit meeting defence minister discusses security ties

Maldives: राष्ट्रपति मुइज्जू से मिले भारत के विदेश मंत्री, चीन की बढ़ती चहलकदमी के बीच सुरक्षा संबंधों पर बात

Sat, 10 Aug 2024 02:03 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 10 Aug 2024 02:03 PM IST
सार

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर तीन दिवसीय मालदीव दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार को मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन
updates Jaishankar Maldivian visit meeting defence minister discusses security ties
मोहम्मद मुइज्जू और डॉ. एस जयशंकर की मुलाकात - फोटो : एक्स @DrSJaishankar

विस्तार

भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर तीन दिवसीय मालदीव दौरे पर हैं। शनिवार को डॉ. एस जयशंकर ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जयशंकर ने दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों की जनता को फायदा मिलेगा। बीते वर्ष मोहम्मद मुइज्जू मालदीव के राष्ट्रपति चुने गए थे। उनके राष्ट्रपति बनने के बाद भारत की तरफ से यह पहली उच्च स्तरीय यात्रा है।

विज्ञापन


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात के बाद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मुलाकात के दौरान दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए आपसी संबंधों को मजबूत करने पर भारत की प्रतिबद्धता जताई।’
विज्ञापन




मालदीव से रक्षा मंत्री घासन मौमून से भी की मुलाकात
इससे पहले डॉ. एस जयशंकर मे मालदीव के रक्षा मंत्री घासन मौमून के साथ मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की गई। इसके अलावा दोनों देशों ने समुद्री क्षेत्र में शांति और स्थायित्व बरकरार रखने के लिए आपसी हितों को साझा किया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर डॉ. जयशंकर ने लिखा, ‘मालदीव के रक्षा मंत्री घासन मौमून के साथ एक बहुत अच्छी मुलाकात हुई। दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान समुद्री सुरक्षा को लेकर पहल की गई और इस क्षेत्र में शांति और स्थायित्व बरकरार रखने के लिए आपसी हितों को साझा किया गया।’

मालदीव में चीन की बढ़ती चहलकदमी
आपको बता दें कि मालदीव में चीन की चहलकदमी बढ़ती जा रही है। बीते वर्ष मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति चुने जाने बाद मालदीव और चीन के बीच सैन्य सहयोग बढ़ रहा है। मालदीव के बंदरगाह में चीन के अत्याधुनिक अनुसंधान जहाज को खड़ा किया गया है। इसके अलावा चीन और मालदीव के बीच द्विपक्षीय सैन्य समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed