फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UNSC meeting India Permanent Representative to UN TS Tirumurti said Russia Ukraine should immediately end all hostilities

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन पर चर्चा, भारत ने कहा- दोनों देश शत्रुता को तत्काल समाप्त कर बातचीत करें

Tue, 08 Mar 2022 03:50 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: देव कश्यप Updated Tue, 08 Mar 2022 03:50 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि हमने भारतीयों सहित सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित मार्ग की अपनी तत्काल मांग को दोहराया है। हम इस बात से बहुत चिंतित हैं कि दोनों पक्षों से बार-बार आग्रह करने के बावजूद, सूमी में हमारे छात्रों के लिए एक सुरक्षित गलियारा नहीं बन पाया।

विज्ञापन
UNSC meeting India Permanent Representative to UN TS Tirumurti said Russia Ukraine should immediately end all hostilities
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति। - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि "यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति और आगामी मानवीय संकट पर हमें तत्काल ध्यान देना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार, पिछले ग्यारह दिनों में 15 लाख शरणार्थियों ने यूक्रेन के पड़ोसी देशों में शरण मांगी है।" तिरुमूर्ति ने आगे कहा कि "संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के अनुसार, अब तक 140 से अधिक नागरिक मारे जा चुके हैं, जिनमें एक युवा भारतीय छात्र भी शामिल है। भारत उनके निधन पर शोक व्यक्त करता है और हम उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम संघर्ष में हर नागरिक के नुकसान पर शोक व्यक्त करते हैं।"

विज्ञापन


दोनों देश शत्रुता को तत्काल समाप्त कर बातचीत करें: यूएनएससी में भारत
टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि "हमने भारतीयों सहित सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित मार्ग की अपनी तत्काल मांग को दोहराया है। हम इस बात से बहुत चिंतित हैं कि दोनों पक्षों से बार-बार आग्रह करने के बावजूद, सूमी में हमारे छात्रों के लिए एक सुरक्षित गलियारा नहीं बन पाया।" 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत दोनों देशों से शत्रुता को तत्काल समाप्त करने का आह्वान करता रहा है। हमारे प्रधानमंत्री ने एक बार फिर दोनों पक्षों के नेतृत्व से बात की और तत्काल युद्धविराम के लिए हमारे आह्वान को दोहराया और दोनों पक्षों को बातचीत के रास्ते पर लौटने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों की सराहना की
यूएनएससी में भारत ने कहा कि "हम यूक्रेन से 20,000 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित वापसी की सुविधा प्रदान करने में सफल रहे हैं। हमने अन्य देशों के नागरिकों को उनके संबंधित देशों में लौटने में भी सहायता की है। हम आने वाले दिनों में भी ऐसा करने के लिए तैयार रहेंगे।


उन्होंने कहा कि भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए 80 से अधिक उड़ानें काम कर रही हैं। हम यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों के अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई सहायता की सराहना करते हैं। तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत पहले ही यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों को मानवीय आपूर्ति भेज चुका है। इनमें दवाएं, टेंट, पानी के भंडारण टैंक, अन्य राहत सामग्री शामिल हैं। हम अन्य आवश्यकताओं की पहचान करने और उन्हें भेजने की प्रक्रिया में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed