फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   unofficial languages are increasing hate content on facebook

नफरत फैलाने वाली सामग्री से जूझ रहा फेसबुक, भाषाओं की बाढ़ से बढ़ रही समस्या

Tue, 23 Apr 2019 09:40 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 23 Apr 2019 09:40 PM IST
सार

  • फेसबुक पर 31 ऐसी बोलियों का हो रहा इस्तेमाल, जिन्हें आधिकारिक समर्थन प्राप्त नहीं
  • घृणा सामग्री की पहचान करने के लिए फेसबुक ने 15 हजार भाषा ज्ञानियों की बनाई टीम
  • इस साल मार्च तक 111 भाषाओं में से केवल 41 भाषाओं के कंटेंट का ही अनुवाद हो सका
  • सोशल मीडिया साइट के 2.3 अरब यूजर्स को 11 भाषाओं में मिलता है मेन्यू और प्रॉम्प्ट

विज्ञापन
unofficial languages are increasing hate content on facebook
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फेसबुक अपने प्लेटफॉर्म पर नफरत फैलाने वाले कंटेंट से जूझ रहा है। घृणा फैलाने वाले इस कंटेंट के पीछे फेसबुक में आई भाषाओं की बाढ़ है। यह सोशल मीडिया साइट अपने 2.3 अरब यूजर्स को आधिकारिक तौर पर 111 भाषाओं में मेन्यू और प्रॉम्प्ट प्रदान करता है। लेकिन इस बीच फेसबुक पर 31 ऐसी बोली जाने वाली भाषाओं का पता चला है, जिन्हें फेसबुक से आधिकारिक समर्थन प्राप्त नहीं है। यही बोलियां फेसबुक को घृणा सामग्री से निपटने में मुश्किल पैदा कर रही है। दुनिया में स्मार्टफोन जैसे-जैसे अपना विस्तार कर रहा है, यह समस्या और भी बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नफरत फैलाने और हिंसा को बढ़ावा देने वाले कंटेंट के लिए मान्य सामुदायिक मानक के नियम आक्रामक सामग्री को पोस्ट करने से रोकते हैं, लेकिन इस साल मार्च तक 111 भाषाओं में से केवल 41 भाषाओं के कंटेंट का ही अनुवाद किया जा सका है। जबकि फेसबुक पहले से ही 31 ऐसी बोलियों से जूझ रहा है जिसे वह पहचानता नहीं।

विज्ञापन

15 हजार भाषा ज्ञानियों की टीम

फेसबुक ने घृणा सामग्री की पहचान के लिए 15 हजार भाषा ज्ञानियों की टीम बनाई हुई है, जो 50 भाषाओं पर पकड़ रखती है। हालांकि कंपनी का कहना है कि वह जरूरत पड़ने पर पेशेवर अनुवादकों को भी काम कर रखती है। जबकि 30 भाषा की घृणा सामग्री पर नियंत्रण के लिए स्वचालित उपकरण काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed