फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UNO president antonio guterres visit to india soon,inaugarate uno office in delhi

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस करेंगे भारत दौरा, दिल्ली में यूएनओ ऑफिस का करेंगे उद्घाटन

Sat, 22 Sep 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
UNO president antonio guterres visit to india soon,inaugarate uno office in delhi
एंटोनियो गुटारेस

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस अगले महीने की शुरूआत में भारत की यात्रा करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। संयोगवश, उनकी यात्रा महात्मा गांधी की 150 जयंती का कार्यक्रम शुरू होने पर होगी। महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि गुतारेस एक अक्तूबर को नयी दिल्ली पहुंचेंगे।

विज्ञापन


हक ने बताया कि एक अक्तूबर को गुतारेस औपचारिक रूप से नयी दिल्ली में नये संयुक्त राष्ट्र भवन का उद्घाटन करेंगे। दो अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र महासचिव महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन के समापन सत्र में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि गुतारेस अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से तीन अक्तूबर को मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


हक ने बताया कि वह ‘वैश्विक चुनौती, वैश्विक समाधान’ विषय पर इंडिया हैबिटैट सेंटर में व्याख्यान से पहले लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से भी मिलेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की महासभा की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। तीन अक्तूबर की दोपहर वह अमृतसर में स्वर्ण मंदिर की यात्रा करेंगे और चार अक्तूबर को न्यूयॉर्क लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के तौर पर निर्वाचन से कुछ महीने पहले जुलाई 2016 में भारत की यात्रा की थी। उस समय अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने सुषमा स्वराज से मुलाकात की थी।गुतारेस की स्वर्ण मंदिर की यात्रा के बारे में पूछे गए सवाल पर हक ने कहा कि उनकी यात्रा नितांत निजी है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के तौर पर वह पवित्र सिख धार्मिक स्थल को देखना चाहते थे।


यह पूछे जाने पर कि अगर गुतारेस से 1984 के सिख दंगों के बारे में सवाल पूछा गया तो हक ने कहा कि इस पर कुछ भी कहना ‘जल्दबाजी’ होगी। हक ने संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के कॉन्फ्रेंस भवन की छत पर सौर पैनल लगाने और हरित छत के निर्माण के लिये 10 लाख अमेरिकी डॉलर का योगदान देने के लिये विश्व निकाय की तरफ से भारत सरकार के प्रति आभार भी प्रकट किया।
 (इनपुट-भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed