{"_id":"6884a9e900df69b4190b0d31","slug":"unknown-gunmen-kill-6-wound-20-in-attack-on-court-building-in-southeast-iran-know-all-about-it-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran: दक्षिण-पूर्वी ईरान में अदालत भवन पर बंदूकधारियों ने बरसाईं गोलियां, ग्रेनेड भी फेंके; छह की मौत, 20 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran: दक्षिण-पूर्वी ईरान में अदालत भवन पर बंदूकधारियों ने बरसाईं गोलियां, ग्रेनेड भी फेंके; छह की मौत, 20 घायल
Sat, 26 Jul 2025 03:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 26 Jul 2025 03:41 PM IST
सार
हमला प्रांत की राजधानी जाहेदान में हुआ। इसके बाद तुरंत ह पुलिस और सुरक्षा बल हरकत में आए और राजधानी तेहरान से 1,130 किलोमीटर या 700 मील दक्षिण-पूर्व में स्थित घटनास्थल पर तुरंत हालात काबू में कर लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पूर्वी ईरान में अज्ञात हमलावरों ने शनिवार को एक अदालत भवन पर बंदूक और ग्रेनेड से हमला कर दिया। हमले में एक बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। इस दौरान सुरक्षा बलों और हमलावरों में भीषण फायरिंग भी हुई। इसके अलावा मुल्क के अशांत दक्षिणी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान में हुई सशस्त्र झड़प में सुरक्षा बलों ने तीन बंदूकधारियों को मार गिराया।
विज्ञापन
हमला प्रांत की राजधानी जाहेदान में हुआ। पुलिस और सुरक्षा बलों ने राजधानी तेहरान से 1,130 किलोमीटर या 700 मील दक्षिण-पूर्व में स्थित घटनास्थल पर तुरंत नियंत्रण कर लिया। सुरक्षा बलों के करीबी माने जाने वाले अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट ने इस हमले के लिए आतंकवादी समूह जैश अल-अदल को जिम्मेदार ठहराया है। आतंकी संगठन ईरान के पूर्वी सिस्तान और पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांतों की आजादी के लिए ऐसे हमले करते रहता है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा से लगा यह प्रांत आतंकवादी समूहों, सशस्त्र ड्रग तस्करों और ईरानी सुरक्षा बलों के बीच कभी-कभार होने वाली घातक झड़पों का केंद्र रहा है। अक्तूबर में इस प्रांत में एक ईरानी पुलिस काफिले पर हुए हमले में कम से कम 10 अधिकारी मारे गए थे। सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत ईरान के सबसे कम विकसित इलाकों में से एक है। इस क्षेत्र के सुन्नी मुस्लिम बहुल निवासियों और ईरान के शिया के बीच संबंध लंबे समय से तनावपूर्ण रहे हैं।
विज्ञापन