{"_id":"657526ae13c5ff39850b086b","slug":"university-of-pennsylvania-president-liz-magill-resign-over-anti-semitism-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: यहूदी विरोधी हंगामे के चलते यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया की अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है विवाद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: यहूदी विरोधी हंगामे के चलते यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया की अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है विवाद
Sun, 10 Dec 2023 08:28 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 10 Dec 2023 08:28 AM IST
सार
बताया गया है कि यूनिवर्सिटी के दानदाताओं की तरफ से आलोचना के चलते लिज मैगिल को पद से इस्तीफा देना पड़ा है।
विज्ञापन
लिज मैगिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के शीर्ष विश्वविद्यालयों में शुमार यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया की अध्यक्ष ने विरोध के चलते इस्तीफा दे दिया है। लिज मैगिल का यह यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया की अध्यक्ष के तौर पर दूसरा साल है। यूनिवर्सिटी की तरफ से बयान में कहा गया है कि लिज मैगिल यूनिवर्सिटी के कैरे लॉ स्कूल की फैकल्टी सदस्य बनी रहेंगी और अगले अध्यक्ष की नियुक्ति तक वह अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियां संभालेंगी।
अमेरिकी संसद के सामने हुई थी पेशी
लिज मैगिल की कॉलेज कैंपस में बढ़ते यहूदी विरोध को लेकर यूएस कांग्रेस के सामने पेशी हुई थी। इस दौरान जब उनसे बार-बार पूछा गया कि क्या कैंपस में यहूदियों के नरसंहार की मांग करना स्कूल की आचरण नीतियों का उल्लंघन है या नहीं? बार बार पूछने पर भी लिज मैगिल ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अब बताया गया है कि यूनिवर्सिटी के दानदाताओं की तरफ से आलोचना के चलते लिज मैगिल को पद से इस्तीफा देना पड़ा है।
कॉलेज कैंपस में बढ़ रही यहूदी विरोधी घटनाएं
बता दें कि इस्राइल हमास युद्ध के चलते यहूदी विरोधी घटनाएं बढ़ी हैं। खासकर शिक्षण संस्थानों में ऐसी घटनाएं ज्यादा बढ़ रही हैं। लिज मैगिल मंगलवार को यूएस कांग्रेस की समिति के सामने पेश हुईं। इस दौरान हावर्ड यूनिवर्सिटी और एमआईटी के अध्यक्ष भी समिति के सामने पेश हुए। अमेरिकी यूनिवर्सिटीज पर आरोप लग रहे हैं कि वह अपने कैंपस परिसरों में यहूदी विरोधी घटनाओं को नहीं रोक पा रही हैं और इससे यहूदी छात्रों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
कई अन्य यूनिवर्सिटीज में शीर्ष पद पर काम कर चुकी हैं लिज मैगिल
लिज मैगिल (57 वर्षीय) अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की लॉ क्लर्क रह चुकी हैं और वह पूर्व संघीय जज की बेटी हैं। इससे पहले लिज मैगिल स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल की डीन और यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया की शीर्ष प्रशासक रह चुकी हैं।